Shahjahanpur News: पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में सैकड़ो की संख्या में लोग हुए सम्मिलित। 

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज  हरिद्वार के मार्गदर्शन में आज गायत्री शक्तिपीठ ब्रम्हस्थली बंडा शाहजहांपुर के 38 वें वार्षिक ...

Dec 20, 2024 - 19:14
54 Views
Shahjahanpur News: पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में सैकड़ो की संख्या में लोग हुए सम्मिलित। 

रिपोर्ट- फैयाज उद्दीन साग़री 

शाहजहांपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज  हरिद्वार के मार्गदर्शन में आज गायत्री शक्तिपीठ ब्रम्हस्थली बंडा शाहजहांपुर के 38 वें वार्षिक उत्सव पर 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ पूर्णाहुति संपन्न हुई। प्रथम दिवस कलश यात्रा गायत्री शक्तिपीठ से भगवान इंद्र देव की तपस्थली सुनासीर नाथ से कलश में जल लेकर बंडा चौराहा होते हुए गायत्री शक्तिपीठ यज्ञ स्थल पहुंची। कलश पूजन के साथ आरती सम्पन्न हुई। द्वितीय दिवस 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं सायं दीपमहायज्ञ संपन्न हुआ। तृतीय दिवस 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के साथ संस्कार पूर्णाहुति संपन्न हुई।

कार्यक्रम में मंच से टोली नायक सत्यप्रकाश शुक्ला, गायक जगदीश प्रसाद, अभय सिंह एवं वादक लाखन ने प्रज्ञा गीतों से सभी को भाव विभोर कर दिया। जिला समन्वयक सूरज वर्मा एवं जिला सह समन्वयक सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव बाबूजी ने सभी से ज्योति कलश यात्रा के संदर्भ में गुरुधाम शांतिकुंज का संदेश सुनाया। एवं शक्तिपीठ के 38 वें वार्षिक उत्सव के लिए शुभकामनाएं दी। यज्ञशाला में युवा प्रकोष्ठ से संजीव भैया के साथ श्री गायत्री महाशक्ति संस्थान इंटर कालेज बंडा की छात्राएं सहयोग के लिए उपस्थित रही। गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मस्थली बंडा के संस्थापक श्यामलाल मिश्र एवं व्यवस्थापक विश्वनाथ त्रिपाठी ने सभी परिजनों का आभार व्यक्त किया। पूर्णाहूति के उपरांत कन्या भोज के साथ भंडारा संपन्न हुआ।

Also Read- Shahjahanpur News: पीसीएस परीक्षार्थियों से ओवर रेंटिंग करने पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम

कार्यक्रम में गायत्री परिजनों के साथ सृजल शुक्ला, शिवओम शुक्ला, राजेंद्र सिंह, दीपा शर्मा टीम के साथ सहयोग किया। जिला केंद्र गायत्री शक्तिपीठ गौहरपुरा से  जिला समन्वयक सूरज वर्मा, ट्रस्टी, जिला मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार वर्मा, महिला मंडल से अनीता गुप्ता,मंजू वर्मा उपस्थित रही। जिला केंद्र गायत्री शक्तिपीठ गौहरपुरा शाहजहांपुर के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी राजाराम मौर्य जी ने शक्तिपीठ के 38 वें वार्षिक उत्सव पर सभी परिजनों को शुभकामनाएं दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow