Shahjahanpur News: रौसर कोठी रोड़ पर खुलेआम पिलाई जा रही शराब, लोग परेशान। 

अंग्रेजी और बियर शाप के बाहर सड़क किनारे चल रही अबैध कैंटीन, पुलिस ने मारा छापा....

Dec 17, 2024 - 18:47
39 Views
Shahjahanpur News: रौसर कोठी रोड़ पर खुलेआम पिलाई जा रही शराब, लोग परेशान। 

रिपोर्ट- फैयाज उद्दीन साग़री 

शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने भट्टा चौराहा पर स्थित अंग्रेजी एवं बियर शॉप के पास एक दुकान में छापा मारा। यहां बिना लाइसेंस के शराब पिलाई जा रही थी। पुलिस ने लाइसेंस चेक किया तो कोई भी दस्तावेज नहीं दिखाए जा सके। पुलिस ने सख्त हिदायत दी कि बिना लाइसेंस के शराब न पिलाई जाए‌। अन्यथा की स्थिति में कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

रविवार को इंस्पेक्टर आरसी मिशन धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने भट्टा चौराहे के पास स्थित शराब की दुकान के पास चेकिंग की। यहां सड़क पर खुलेआम शराब पिलाई जा रही थी। पुलिस को देखकर शराब पी रहे लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने दुकान संचालकों से लाइसेंस मांगा तो इस संबंध में कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सके। इंस्पेक्टर ने सख्त लहजे में हिदायत दी कि अवैध रूप से संचालित की जा रही कैंटीन हटा ली जाए। यदि दोबारा यहां शराब पिलाई गई तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Also Read- Lucknow News: योगी सरकार ने सदन में प्रस्तुत किया 17,865 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट।

इस दौरान कैंटीन संचालित कर रहे व्यक्ति और पुलिस में नोंक-झोंक भी हो गई। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि कई दिनों से भट्टा चौराहे के पास स्थित शराब एवं बियर शॉप के बाहर शराब पिलाए जाने की शिकायत मिल रही थी। इस पर छापामार कार्रवाई की गई। यदि दोबारा ऐसा पाया गया तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow