Saharanpur: गागलहेड़ी थाने के दो उपनिरीक्षकों को रजत पदक से सम्मान, उत्कृष्ट पुलिसिंग पर डीजीपी ने किया सम्मानित
थाना गागलहेड़ी में तैनात उपनिरीक्षक शिवकुमार और रामवीर सिंह को पुलिस सेवा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए रजत
सहारनपुर/गागलहेड़ी। थाना गागलहेड़ी में तैनात उपनिरीक्षक शिवकुमार और रामवीर सिंह को पुलिस सेवा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए रजत पदक से सम्मानित किया गया है। दोनों अधिकारियों को यह सम्मान पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश की ओर से प्रदान किया गया। सम्मान सूची में उपनिरीक्षक शिवकुमार का नाम क्रम संख्या 466 तथा उपनिरीक्षक रामवीर सिंह का नाम क्रम संख्य 467 पर दर्ज है। दोनों पुलिस अधिकारियों ने अपने दायित्वों का जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए पुलिसिंग को प्रभावी बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। उनके कार्यों और समर्पण को देखते हुए विभाग की ओर से उन्हें यह सम्मान दिया गया। गागलहेड़ी क्षेत्र में दोनों अधिकारियों को रजत पदक मिलने की खबर से पुलिसकर्मियों, क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। लोगों ने दोनों उपनिरीक्षकों को बधाई देते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की।
What's Your Reaction?







