Gorakhpur: सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलीं अंतर्राष्ट्रीय किक बॉक्सर रिंका सिंह चौधरी, अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए मिलेगी आर्थिक मदद

गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र स्थित गौरीमंगलपुर निवासी रिंका सिंह चौधरी ने 24 से 29 सितंबर तक उज्बेकिस्तान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता।

By INA News Desk
Nov 1, 2024 - 22:59
60 Views
Gorakhpur: सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलीं अंतर्राष्ट्रीय किक बॉक्सर रिंका सिंह चौधरी, अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए मिलेगी आर्थिक मदद

गत दो माह में विश्व कप और एशियन किक बॉक्सिंग में सिल्वर मेडल जीतने पर सीएम ने की सराहना

Gorakhpur News INA.

गत दो माह में विश्व कप और एशियन किक बॉक्सिंग में सिल्वर मेडल जीतने वाली गोरखपुर की रिंका सिंह चौधरी को आगामी अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए योगी सरकार आर्थिक मदद देगी। गोरखनाथ मंदिर में रिंका से मुलाकात करने के बाद इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय किक बॉक्सर को भरोसा दिया कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए सरकार धन की कमी आड़े नहीं आने देगी।

गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र स्थित गौरीमंगलपुर निवासी रिंका सिंह चौधरी ने 24 से 29 सितंबर तक उज्बेकिस्तान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता। साथ ही उन्होंने कम्बोडिया में 6 से 13 अक्टूबर में आयोजित एशियन किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया। अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने जीते इन दोनों मेडल के साथ रिंका सिंह चौधरी ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

Also Read: Gorakhpur: जन समस्याओं के प्रति बनें संवेदनशील, तुरंत कराएं समाधान: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने रिंका के मेडल देखकर खूब उत्साह बढ़ाया और शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। मुलाकात के दौरान इस अंतर्राष्ट्रीय किक बॉक्सर ने आगामी इंटरनेशल टूर्नामेंट्स के लिए आर्थिक दिक्कत का जिक्र कर सहायता का अनुरोध किया। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी भी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन पैसे की कमी से बाधित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि रिंका की पूरी मदद की जाए। सीएम योगी ने रिंका को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद देते हुए यह मंगलकामना की कि आगामी अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में वह गोल्ड मेडल जीतें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow