Ayodhya News: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आंगनबाड़ी केंद्रों को किट व गैस कनेक्शन का किया वितरण। 

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel) ने अपने संबोधन में बेटियों की शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए पूज्य संत रमेश भाई ओझा के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि...

Mar 28, 2025 - 18:17
66 Views
Ayodhya News: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आंगनबाड़ी केंद्रों को किट व गैस कनेक्शन का किया वितरण। 

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में आयोजित भव्य समारोह में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel) ने आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए 250 प्री-स्कूल किट, 338 आंगनबाड़ी केंद्रों को गैस कनेक्शन एवं खाना बनाने हेतु बर्तनों के सेट वितरित किए। इस अवसर पर 144 नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए।

  • बेटियों की शिक्षा और आंगनबाड़ी सुधार पर जोर

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel) ने अपने संबोधन में बेटियों की शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए पूज्य संत रमेश भाई ओझा के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के बिना विकसित भारत का सपना पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के सुधार कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अयोध्या का यह मॉडल पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।

Also Read- Lucknow news: सीएम का युवाओं को मंत्र- जीवन में शॉर्टकट मत अपनाइए, अपनी विरासत पर गौरव कीजिए और नेतृत्व का गुण विकसित कीजिए।

  • समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सम्मान समारोह

समारोह में आंगनबाड़ी के नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। अवध विश्वविद्यालय की छात्रा सृजनिका मिश्रा ने "विकसित भारत" विषय पर विचार रखे, जबकि छात्र अभिषेक श्रीवास्तव ने लौह पुरुष सरदार पटेल पर प्रस्तुति दी। इस दौरान 11 आंगनबाड़ी केंद्रों को किट, 11 कार्यकत्रियों को गैस कनेक्शन एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow