Ayodhya News: दीक्षांत समारोह में 72 स्वर्णपदक के साथ छात्राओं ने मारी बाजी।

राज्यपाल के हाथों 116 स्वर्णपदक पाकर छात्रों के चेहरे खिले...

Sep 20, 2024 - 18:29
43 Views
Ayodhya News: दीक्षांत समारोह में 72 स्वर्णपदक के साथ छात्राओं ने मारी बाजी।

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 29 वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति एवं प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल के हाथों स्वर्णपदक पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। दीक्षांत समारोह में 102 छात्र-छात्राओं को कुल 116 स्वर्णपदक प्रदान किए गए। 

जिसमें 33 कुलपति स्वर्णपदक, 66 कुलाधिपति स्वर्णपदक एवं 17 दानस्वरूप स्वर्णपदक में से 14 छात्र-छात्राएं ऐसे है जिन्हें कुलपति व कुलाधिपति स्वर्णपदक भी प्रदान किए गए। इस समारोह में 65 स्वर्णपदक छात्राओं को मिला जिनका प्रतिशत 64 रहा। वही 37 स्वर्णपदक छात्रों को मिला, इनका प्रतिशत 36 रहा है। 

दीक्षांत समारोह में कुल 33 कुलपति स्वर्णपदक पाने वालों में श्रद्धा यादव को बी०ए०, आर्यन प्रताप सिंह को बी०एस० सी०, वैभव पाण्डेय को बी0कॉम०, श्रिया श्रीवास्तव को बी०टेक० (ब्रान्च-आई०टी०) आवासीय परिसर, अर्पिता सिंह को बी०टेक० (ब्रान्च-एम०ई०) आवासीय परिसर, तनीषा जैन को बी०टेक० (ब्रान्च-सी०एस०) आवासीय परिसर, आयुष अग्रवाल को बी०टेक० (ब्रान्च-ई०सी०) आवासीय परिसर, आस्था त्रिपाठी को बी0टेक० (ब्रान्च-सिविल इंजीनियरिंग) आवासीय परिसर, आयुषी को बी०टेक० (ब्रान्च इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग)

Also Read- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और इंटरनेशनल फिल्म सिटी के करीब 'अपने घर' का सपना पूरा कर रही योगी सरकार

आवासीय परिसर, अमृता यादव को बी०वोक0-टूरिज्म एण्ड हॉस्पिटलिटी (आवासीय परिसर), परिनीता राय को बी०वोक० जनसंचार एवं पत्रकारिता (आवासीय परिसर), यशस्वी श्रीवास्तव को बी0एस0डब्ल्यू० (आवासीय परिसर), अंशिका शुक्ला को बी०वोक0- फैशन डिजाइन एण्ड गारमेंट टेक्नोलॉजी (आवासीय परिसर), नीलेश पाण्डेय को बी०एड०, कृष्ण प्रताप को एल०एल०बी० (त्रिवर्षीय), शिवांगी सिंह को एल०एल०बी० (पंचवर्षीय) की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर स्वर्णपदक प्रदान किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow