Viral News: दादी ने हिला कर रख दिया पूरा रेल मंत्रालय, ट्रेन में की कुछ ऐसे एंट्री।
एक वीडियो इस वक्त एक बूढी महिला का सामने आया है जिसमें देखा गया है कि एक ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी हुई है।ट्रेन में बहुत सारे लोग भी नजर ...
सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक बुजुर्ग महिला ट्रेन में इस तरीके से एंट्री करती हुई दिखाई दे रही है जिसको लेकर लोग बुजुर्ग महिला की हिम्मत की जमकर तारीफ कर रहे।
- दादी ने ट्रेन के अंदर की गजब की एंट्री
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हाल ही में महाकुंभ खत्म हुआ है। लेकिन महाकुंभ में कई ऐसे वीडियो सामने आए जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान और परेशान रह गया। कुछ वीडियो तो साधु संतों से जुड़े हुए सामने आए जिसमें कांटों पर लेते बाबा दिखाई दिए, तो वही चिमटी वाले बाबा भी सामने आए जो की चिमटे से आशीर्वाद देते थे। अब ऐसे में महाकुंभ में पहुंचने के लिए ट्रेनों में सफ़र से जुड़े भी वीडियो सामने आए जिसमें लोगों ने स्टेशन पर खड़े लोगों को ट्रेन में एंट्री तक नहीं करने दी। कुछ वीडियो ऐसे भी सामने दिखाई दिए जिसमें ट्रेन की गेट पर भारी भीड़ खड़ी और ऐसे में लोग खिड़की के सहारे अंदर दाखिल होते हुए दिखे।
वही एक वीडियो इस वक्त एक बूढी महिला का सामने आया है जिसमें देखा गया है कि एक ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी हुई है।ट्रेन में बहुत सारे लोग भी नजर आ रहे हैं। वहीं एक अम्मा ट्रेन में चढ़ती नजर आ रही है मगर वो किसी भी दरवाजे से अंदर नहीं चढ़ रही है बल्कि वो एक इमरजेंसी विंडो से अंदर जाते हुए नजर आ रही हैं। अम्मा जिस तरह से बिना किसी मदद के अदंर चढ़ रही हैं, उसे देखकर आप भी कहेंगे कि अम्मा इस उम्र में भी काफी फिट हैं। वीडियो कब और कहां का है इसके बारे में कुछ नहीं पता लेकिन बुजुर्ग महिला की काबिलियत पर लोग जमकर तारीफ कर रहे।
Also Read- Viral News: बाइक पर खड़े होकर लड़का कर रहा था आतिशबाजी, तभी पीछे से आ गई पुलिस...
- वायरल वीडियो पर लोगों ने जमकर किये कमेंट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को shivajirastogi से इंस्टाग्राम की आईडी से अपलोड किया गया है। इस वीडियो के मैन फ्रंट पर लिखा गया की "दादी ने पूरा रेल मंत्रालय हिला कर रख दिया"। इस वीडियो का अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं। तो वही 3 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो पर लाइक किए हैं। तो कई यूजर्स इस पर कमेंट करते हुए दिखाई दिए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा दादी को 21 तोपों की सलामी दी जाए। दूसरे यूजर ने लिखा कुछ भी हो जाए, कुंभ तो जाकर रहेंगे और डुबकी लगाकर रहेंगे, जय हो गंगा माई की। तीसरे यूजर ने लिखा वो मुझसे ज्यादा फिट हैं। चौथे यूजर ने लिखा दादी जी कमबैक कर रही हैं अपने नए अंदाज में। पांचवे यूजर ने लिखा रेल मंत्रालय सोच रहा है कि खिड़की थोड़ा और ऊपर कर दिया जाए। वहीं कई यूजर्स ऐसे हैं जो वीडियो पर मजेदार इमोजी लगाकर लाइक कर रहे।
View this post on Instagram
What's Your Reaction?









