Viral News: बाइक पर खड़े होकर लड़का कर रहा था आतिशबाजी, तभी पीछे से आ गई पुलिस...

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़का चलती बाइक पर खड़ा हो गया है। उस बाइक को कोई भी हैंडल नहीं कर रहा है और चलती बाइक ....

Mar 9, 2025 - 15:48
72 Views
Viral News: बाइक पर खड़े होकर लड़का कर रहा था आतिशबाजी, तभी पीछे से आ गई पुलिस...

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें लड़का बाइक पर खड़े होकर आतिशबाजी करता हुआ दिखाई देता है वहीं कुछ देर बाद उसके पीछे पुलिस आ जाती है। उसके बाद लड़की का क्या हुआ होगा इसके बारे में किसी को नहीं पता है।

  • बाइक पर खड़े होकर लड़के ने की जमकर आतिशबाजी

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जहां पर आपको रोजाना हजारों-लाखों की संख्या में वीडियो अपलोड होते हुए मिल जाएंगे। ज्यादातर लोग फेमस होने के लिए वीडियो शूट कराते हैं। जिसमें कुछ लोग डांसिंग से जुड़े वीडियो बनवाते हैं तो कुछ लोग कॉमेडी से जुड़े वीडियो शूट कराते हैं। तो कुछ लोग बाइक पर स्टंट करते हुए वीडियो शूट कराना पसंद करते हैं। लेकिन कुछ वीडियो पर पुलिस कार्रवाई भी करती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें देखा गया है कि एक लड़का खाली सड़क पर बाइक पर खड़े होकर स्टंट करता नजर आ रहा है।

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़का चलती बाइक पर खड़ा हो गया है। उस बाइक को कोई भी हैंडल नहीं कर रहा है और चलती बाइक पर वो अपने हाथ में स्काई शॉट्स को जलाकर खड़ा है जिसमें से बारी-बारी शॉट्स निकल रहे हैं। वहीं बगल में एक और लड़का बाइक चलाते हुए आ रहा है जिस पर पीछे भी एक लड़का बैठा हुआ। एक समय दूसरा शख्स भी बाइक के हैंडल को छोड़ देता है और हाथ को हवा में उठा लेता है। लड़के को नहीं पता था कि पीछे उसको सबक सिखाने के लिए पुलिस भी आ रही है। लड़के का आगे क्या हुआ होगा पुलिस ने उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की होगी इसके बारे में कुछ नहीं पता लेकिन लोग इस वीडियो पर जमकर मजे ले रहे।

Also Read- Hardoi News: भाजपा द्वारा महिलाओं के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की गई है: शंकर लाल लोधी

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने जमकर किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @yati_Official1 नाम से X प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया 'पीछे देखो पीछे पापा आ रहे हैं।' इस वीडियो का अभी तक 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं तो वही 3000 से ज्यादा लोगों ने वीडियो पर लाइक किए हैं। तो कई यूजर्स इस पर कमेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा अब क्या होगा रे कालिया। दूसरे यूजर ने लिखा बाकी का स्टंट जेल में। तीसरे यूजर ने लिखा जिंदगी इतनी सस्ती क्यों बना रहे हो। चौथे यूजर ने लिखा पता नहीं क्या कार्रवाई हुई। पांचवे ने लिखा पुलिस ने जरूर सबक सिखाया होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow