Viral News: खेलते-खेलते 4 साल के बच्चे के सिर में फंस गया बर्तन, फिर डॉक्टरों ने ऐसे बचाई जान। 

4 साल का शुभम अपने घर में खेल रहा था तभी अचानक से उसे स्टील का बर्तन दिखाई दिया और उसने उठाकर उसे खेलना शुरू कर ...

By INA News Desk
Mar 8, 2025 - 15:06
96 Views
Viral News: खेलते-खेलते 4 साल के बच्चे के सिर में फंस गया बर्तन, फिर डॉक्टरों ने ऐसे बचाई जान। 

ओड़िशा में रहने वाले एक बच्चे की जान उस वक्त खतरे में पड़ गई जब खेलते-खेलते उसके सिर में स्टील का बर्तन फंस गया। जिसके बाद परिवार के लोग बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने बच्चे की जान बचाई।

  • सिर में फंसे बर्तन की वजह से तड़पता रहा बच्चा

अक्सर देखा जाता रहा है कि अगर घर में छोटे बच्चे हैं तो वह शैतानियां जरूर करते हैं ऐसे में बच्चे ज्यादातर घर में रखे बर्तन से खेलना काफी पसंद करते हैं। ऐसे में कुछ बच्चे खेलते खेलते अपनी जान को खतरे में डाल देते हैं। ऐसा ही कुछ ओड़िशा के सुंदरगढ़ जिले के बणई इलाके से एक मामला सामने आया। यहां रहने वाला 4 साल का शुभम अपने घर में खेल रहा था तभी अचानक से उसे स्टील का बर्तन दिखाई दिया और उसने उठाकर उसे खेलना शुरू कर दिया लेकिन गलती से बर्तन उसकी सिर में फंस गया। जिसके बाद परिवार के लोगों ने बर्तन को बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन नाकामयाब दिखाई दिए।

Also Read- Viral News: जिम में भारी वजन उठाना शख्स को पड़ गया महंगा, वीडियो देख खुली की खुली रह जाएंगी आपकी आँखें।

  • डॉक्टरों ने बच्चे की बचाई जान

शुभम के सिर में बर्तन फंस जाने के बाद परिवार के लोग काफी परेशान दिखाई दिए। तुरंत बच्चे को अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर प्रभात रंजन सिंह, स्टाफ आकाश राय और वीरेंद्र नायक ने तुरंत समाधान निकालने का फैसला किया। उन्होंने कैंची और कटर की मदद से धीरे-धीरे स्टील के घेरे को काटना शुरू किया। काफी मेहनत के बाद सावधानी के बर्तन के घेरे को काटा गया और उसके बाद बच्चे के सिर को बाहर निकाला गया। वही परिवार के लोगों का कहना है कि अगर डॉक्टर की टीम हमारे बच्चे के सिर में फंसे बर्तन को सही समय पर बाहर नहीं निकालती तो बच्चे की जान तक जा सकती थी। डॉक्टरों की टीम ने बच्चों के अभिभावकों से अपील की है कि जब बच्चे घर पर खेले तो आप उन पर नजर रखें, बच्चे ऐसा कोई काम ना करें जिससे उनकी जान खतरे में पड़ जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow