Viral News: जिम में भारी वजन उठाना शख्स को पड़ गया महंगा, वीडियो देख खुली की खुली रह जाएंगी आपकी आँखें। 

जिम में भारी वजन उठाने से जुड़ा एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया (social media) पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा गया है कि...

Mar 6, 2025 - 13:23
Mar 6, 2025 - 13:29
 0  38
Viral News: जिम में भारी वजन उठाना शख्स को पड़ गया महंगा, वीडियो देख खुली की खुली रह जाएंगी आपकी आँखें। 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो एक जिम के अंदर का है जहां पर एक शख्स से बाहरी बजन को उठाता है तभी अचानक से उसका बैलेंस बिगड़ जाता है। फिर बाद में उसकी वह हालत होती है जिसके बारे में उसने खुद नहीं सोचा होता है।

  • भारी वजन उठाना शख्स को पड़ गया महंगा

अक्सर देखा जाता है कि लोग अपनी बॉडी को बनाने के लिए जिम जाते हैं। जल्दी बॉडी बनाने के लिए भारी वजन उठाते हैं जिससे उनकी जल्दी बॉडी बने और उनके मसल्स भी अच्छे से बनने लगे। कुछ लोग सुबह शाम जिम में जाकर कसरत करते हैं। लेकिन कभी-कभी जिम में भारी वजन उठाना लोगों को महंगा भी पड़ सकता है। जिम में भारी वजन उठाने से जुड़ा एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा गया है कि  जिम पूरी तरह से खाली नजर आ रहा है। चेस्ट बेंच प्रेस के लिए शख्स ने रॉड पर कई वजनदार प्लेट्स लगाए हुए हैं और फिर वो पूरी तैयारी के साथ चेस्ट लगाने के लिए जाता है। वजन उठाने के लिए वो वहां मौजूद एक महिला से सपोर्ट ले लेता है और रॉड उठा लेता है। मगर जब वजन ज्यादा होने के कारण वो उसे झेल नहीं पाता है और उठाकर हटा भी नहीं पाता है। इसके तुरंत बाद महिला भागते हुए आती है और वो उस रॉड को हटाने की कोशिश करती है मगर वजन ज्यादा होने के कारण वो भी उसे नहीं हटा पाती है। वो रॉड शख्स के गले के ऊपर आ जाता है और किसी तरह से वो खुद को बचा पाता है। अगर कुछ देर के लिए रॉड उसके गले पर रहती तो उसकी जान भी चली जाती है।

Also Read- Viral News: ट्रेन में लड़के ने लेटने की बनाई ऐसी जुगाड़, देखने वाले रह गए दंग।

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @gharkekalesh के नाम से X प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को अभी तक 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं तो वही 3.5 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो पर लाइक किए हैं। तो कई यूजर्स वीडियो पर कमेंट करते हुए दिखाई दिए। वायरल वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा लड़की की तरफ से किए गए प्रयास तारीफ के काबिल है। दूसरे यूजर ने लिखा इतना वजन उठाने की क्या जरूरत थी? तीसरे यूजर ने लिखा ये जानलेवा हो सकता था। चौथा यूजर ने लिखा बच गया भाई। पांचवे ने लिखा जितनी ताकत हो उतना ही वजन उठाओ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।