भगवान जगन्नाथ का विदेश में एक महिला ने शरीर के इस हिस्से पर बनवाया टैटू, विवाद हुआ शुरू।
सोशल मीडिया (social media) पर वायरल हुई तो वह लोगों के निशाने पर आ गई। बताया गया कि विदेशी महिला ने भुवनेश्वर के 'रॉकी टैटूज' पार्लर में ये टैटू बनवाया....
इटली में रहने बाली एक महिला ने भगवान जगन्नाथ का टैटू शरीर के ऐसे हिस्से पर बनवाया जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ता देख विदेशी महिला ने सोशल मीडिया के जरिए माफी मांगी।
- भगवान जगन्नाथ का टैटू बनवाना महिला को पड़ा महंगा
अक्सर देखा जाता रहा है कि हिंदू समुदाय में लोग जिस भगवान को दिलो जान से चाहते हैं उसकी पूजा करते हैं तो उनका कुछ लोग अपने हाथों पर टैटू बनवा लेते हैं। कुछ लोग तो अपनी गर्दन पर टैटू बनवा लेते हैं तो कुछ लोग सीने पर टैटू बनवा लेते हैं। लेकिन एक विदेशी महिला ने अपनी जाँघ पर टैटू बनवा लिया इसके बाद उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो वह लोगों के निशाने पर आ गई। बताया गया कि विदेशी महिला ने भुवनेश्वर के 'रॉकी टैटूज' पार्लर में ये टैटू बनवाया। इससे धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात सामने आई। इस मामले के बारे में जब पुलिस को जानकारी हुई तो पुलिस ने टैटू आर्टिस्ट और पार्लर के मालिक रॉकी रंजन बिशोई को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया।
- महिला और पार्लर मालिक ने मांगी माफी
विदेशी महिला के द्वारा अपनी जाँघ पर भगवान जगन्नाथ का टैटू बनवाए जाने के मामले में हिंदूवादी संगठन नाराज हो गए और उन्होंने शहीद नगर पुलिस स्टेशन पर पहुंचकर टैटू आर्टिस्ट और विदेशी महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 299, 196, 3(5) के तहत मामला दर्ज किया। लोगों के गुस्से को देखते हुए रॉकी बिश्नोई और विदेशी महिला सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आये। यहां रॉकी बिश्नोई ने माफी मांगते हुए कहा “मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं, क्योंकि यह टैटू हमारे स्टूडियो में बनाया गया। महिला एक इटली की नागरिक हैं और भगवान जगन्नाथ की भक्त हैं। आगे बताया कि महिला एनजीओ में काम करती है जहां पर वह अपने शरीर के उस में टैटू नहीं बनवा सकती जहां उसका वह टैटू सभी को देखें इसलिए उसने जाँघ पर टैटू बनवाने का विकल्प लिया जो की पूरी तरीके से ढका रहे।
Also Read- Kanpur News: विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर सौंपा माँग पत्र।
इस मामले में विदेशी महिला ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि मुझे नहीं पता था कि मेरा ऐसा करने से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचेगा। मैं भगवान जगन्नाथ की भक्त हूं। मैंने जो किया उसको मैं स्वीकार करती हूं कि मैं गलत किया है इसलिए मैं सभी से हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कानून का पालन करें, अपनी बात रखें और जांच तक इंतजार करें।
What's Your Reaction?











