Viral News: चोरी करने पहुंचा चोर अचानक से बन गया संस्कारी, सोशल मीडिया (social media) पर वायरल हो रहा वीडियो। 

सोशल मीडिया (social media) पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है जिसमें देखा गया है कि एक चोर किसी दुकान की शटर को थोड़ा सा खोलकर ...

By INA News Desk
Feb 28, 2025 - 13:06
122 Views
Viral News: चोरी करने पहुंचा चोर अचानक से बन गया संस्कारी, सोशल मीडिया (social media) पर वायरल हो रहा वीडियो। 

सोशल मीडिया (social media) पर एक चोर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक चोर चोरी करने के लिए दुकान में पहुंचता है लेकिन अचानक से बाद में ऐसा होता है कि चोर संस्कारी बन जाता है।

  • अरे चोर तो निकला संस्कारी

आपने अक्सर चोरों के द्वारा चोरी की घटनाओं के कई मामले सुने होंगे जिसमें चोर अगर किसी के घर या फिर दुकान में घुस जाते हैं तो सामान को चोरी चोर कर नौ दो ग्यारह हो जाते हैं। चोरी करने वाले चोर भगवान का भी खौफ नहीं करते हैं। लेकिन सोशल मीडिया (social media) पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है जिसमें देखा गया है कि एक चोर किसी दुकान की शटर को थोड़ा सा खोलकर उसमें घुसने की कोशिश कर रहा है। वो दुकान के अंदर जाने की जगह बना रहा था और इसी दौरान एक भगवान की तस्वीर नीचे गिर जाती है और उसके पैर के पास आ जाती है। इसके बाद वो तुरंत बाहर निकलता है और सिर की तरफ से दुकान में घुसता है। इसके तुरंत बाद वो तस्वीर को उठाता है और माथे से लगाकर वो माफी मांगने लगता है। लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है की वीडियो कब और कहां का है। वीडियो में चोर बड़ा संस्कारी नजर आ रहा है।

Also Read- Viral News: बंदे ने निकाला रुपए कमाने का गजब का तरीका, वीडियो देख घूम जाएगा आपका दिमाग।

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया (social media) पर वायरल हो रहे वीडियो को @gharkekalesh नाम से X प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में सलाम करने वाली इमोजी को लगाया गया है। वही इस वीडियो को अभी तक 50000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं तो 2100 के करीब लोगों ने लाइक किए हैं। जबकि के यूजर्स वीडियो पर कमेंट करते हुए दिखाई दिए हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा चोर में भी संस्कार है। दूसरे यूजर ने लिखा बड़ा संस्कारी चोर है। तीसरे यूजर ने लिखा आदमी सही है, किसी मुसीबत में चोरी करनी पड़ रही भाई को बस। चौथे यूजर ने लिखा संस्कारी चोर है। पांचवे यूजर ने लिखा चोर भी इंसान है। छठवें ने लिखा अगर संस्कारी है तो चोरी क्यों करता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow