Viral News: प्रैंक करना लड़के को बड़ा महंगा, जमकर पड़े थप्पड़, देखें वीडियो। 

सोशल मीडिया (social media) एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है। जहां लोग फेमस होने के लिए कुछ भी कर जाते हैं। लोग ऐसी ऐसी हरकत करते हैं जिसके बारे में आपने ...

Feb 22, 2025 - 13:51
112 Views
Viral News: प्रैंक करना लड़के को बड़ा महंगा, जमकर पड़े थप्पड़, देखें वीडियो। 

Viral News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़का एक व्यक्ति से मजाक करता हुआ दिखाई देता है लेकिन व्यक्ति को गुस्सा इस कदर आता है कि मजाक करने वाले लड़के को थप्पड़ जड़ देता है। फिर बाद में लड़का बताता है कि वह मजाक कर रहा था।

  • प्रैंक करने के चक्कर में पड़ गए थप्पड़

सोशल मीडिया (social media) एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है। जहां लोग फेमस होने के लिए कुछ भी कर जाते हैं। लोग ऐसी ऐसी हरकत करते हैं जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा। कुछ लोग तो सोशल मीडिया पर अपनी पकड़ बनाने के लिए डांसिंग से जुड़े वीडियो बनाते हैं तो कुछ लोग लोगों के साथ प्रैंक करके वीडियो बनाते हैं लेकिन ऐसा करना कभी-कभी महंगा भी पड़ जाता है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा गया है कि एक शख्स बैठकर आराम से चाय पी रहा है। तभी उसके बाद एक लड़का जाता है और उसे दूसरी तरफ इशारा करके कहता है कि आपको वो बुला रहा है। 

वो आदमी जब उधर देखता है तो इतने में वो उसकी चाय में कुछ पाउडर डाल देता है। वो इस तरह से डालता है कि चाय पीने वाला शख्स उसे यह करते हुए देख ले और फिर उसका रिएक्शन रिकॉर्ड कर ले। मगर ऐसा प्रैंक करना उसे भारी पड़ गया और वो शख्स गुस्सा हो गया। फिर क्या था, उसने उसे वहीं पर मारना शुरू कर दिया। लड़का काफी घबरा जाता है और बताता है कि वह वीडियो बनाने के लिए मजाक कर रहा था। लड़के को क्या पता था कि मजाक की सजा उसे थप्पड़ खाकर मिलेगी।

Also Read- Viral News: नई स्कूटी का सेलिब्रेशन करना लड़कों को पड़ा महंगा, कुछ देर बाद जलकर हुई खाक।

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @gharkekalesh नाम से X प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है 'प्रैंक गलत हो गया।' इस वीडियो को अभी तक 13000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं जबकि 4400 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। तो वहीं कई यूजर्स वीडियो पर कमेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा मजाक हो गया। दूसरे यूजर ने लिखा भाई ने अपना यूट्यूब चैनल डिलीट कर दिया होगा। तीसरे यूजर ने लिखा अंकल ने उसके साथ गलत किया, दो और लगानी थी। चौथे यूजर ने लिखा ऐसे प्रैंक करते ही क्यों हैं, व्यूज के लिए कुछ भी करते हैं। पांचवे ने लिखा बस ये आखिरी प्रैंक था उसकी जिंदगी का। छठवें ने लिखा लड़के के साथ गलत हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow