Bihar News: सड़क दुर्घटना में पप्पू यादव की भांजी की हुई मौत, परिवार से फूट-फूट कर रोए।

बिहार (Bihar) के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव (MP Pappu Yadav) की भांजी से जुड़ा सामने आया है जहां पर उनकी भांजी की गाड़ी का एक्सीडेंट (accident ) हो...

By INA News Desk
Feb 22, 2025 - 13:42
109 Views
Bihar News: सड़क दुर्घटना में पप्पू यादव की भांजी की हुई मौत, परिवार से फूट-फूट कर रोए।

Bihar News: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की महाकुंभ से लौटते समय सर दुर्घटना (road accident) में मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार से मिलने पहुंचे पप्पू यादव फूट-फूट कर रोते हुए दिखाई दिए।

  • गाजीपुर में सड़क दुर्घटना का शिकार हुई पप्पू यादव की भांजी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आने जाने वाले लोगों का सिलसिला जा रही है। कुछ लोग तो ट्रेनों में सफर कर रहे हैं तो कुछ लोग अपने वाहनो से आस्था की डुबकी लगाने कुंभ पहुंच रहे हैं। लेकिन महाकुंभ के दौरान सड़क दुर्घटनाओं के मामले भी तेजी से बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की भांजी से जुड़ा सामने आया है जहां पर उनकी भांजी की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया जिसमें उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनकी भांजी सोनी यादव है जो की पेशे से एक चिकित्सक है। दुर्घटना उस वक्त घटी जब सोनी यादव अपने परिवार के साथ कार से वापस आ रही थी तभी उनकी गाड़ी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पहुंची जहां आगे खड़े ट्रक में कार ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में चार की मौत हो गई जिसमें पप्पू यादव की भांजी भी शामिल है।

Also Read- Bihar News: भागवत कथा में लड़की से मुलाकात करने पहुंचा लड़का, फिर गांव वालों ने मंदिर में करवा दी शादी।

  • फूट-फूट कर रोए पप्पू यादव

पप्पू यादव ने इस दुखद घटना पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं, इस दुर्घटना के बाद वह फूट-फूट कर रोते हुए दिखाई दिए। जिसमें उन्होंने कहा कि यह समय उनके परिवार के लिए बेहद कठिन है। वह इस असहनीय क्षति को शब्दों में बयां नहीं कर पा रहे हैं। पप्पू यादव ने यह भी कहा कि जिस होनहार और संवेदनशील बेटी ने दूसरों की जिंदगी बचाने का संकल्प लिया था, उसे इतनी जल्दी खो देना उनके लिए बेहद दर्दनाक है। उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, और इस गहरी क्षति की भरपाई कभी नहीं हो सकती। अंत में, पप्पू यादव ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की कामना की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow