Bihar News: भागवत कथा में लड़की से मुलाकात करने पहुंचा लड़का, फिर गांव वालों ने मंदिर में करवा दी शादी।
बताया गया कि भागवत कथा (bhagwat katha ) में लड़की से मुलाकात करने पहुंचे लड़के को गांव वालों ने पकड़ लिया। पूछताछ की गई तो लड़के ने अपना नाम श्रवण ...
Bihar News: इंस्टाग्राम (instagram) के जरिए एक लड़के की लड़की से बातचीत हुई। लड़का-लड़की से मिलने के लिए भागवत कथा में पहुंचा जहां पर गांव वालों ने दोनों की मंदिर में शादी करवा दी।
- लड़की से मिलने पर गांव वालों ने दोनों की करा दी शादी
बिहार के बांका जिले के सलैया गांव से सामने आई है, जहां भागवत कथा के दौरान एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। किरण कुमारी और श्रवण कुमार का प्रेम संबंध था और दोनों सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में थे। जब किरण ने श्रवण को भागवत कथा में मिलने बुलाया, तो गांववालों को इसका पता चल गया।
ग्रामीणों ने इस मुलाकात को लेकर पुलिस को सूचना दी, और पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में ले लिया। हालांकि, इस बीच ग्रामीणों ने मंदिर में दोनों की शादी करवा दी, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
Also Read- Mahakunbh News: रेलवे ने 25 से 28 तक रद्द की 32 ट्रेनें, कुंभ स्पेशल भी हुई रद्द, देखें लिस्ट।
- परिवार की सहमति से हुई दोनों की शादी
बताया गया कि भागवत कथा में लड़की से मुलाकात करने पहुंचे लड़के को गांव वालों ने पकड़ लिया। पूछताछ की गई तो लड़के ने अपना नाम श्रवण कुमार फुल्लीडुमर के चौदाड़ का रहने वाला बताया। लड़के ने आगे बताया कि दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों में प्रेम हो गया और उसके बाद एक दूसरे से बात करने लगे। जिसके दोनों ने भागवत कथा में मिलने का फैसला लिया लेकिन तभी गांव वालों ने दोनों को पकड़ लिया उसके बाद फिर दोनों की परिवार के लोगों को जानकारी दी गई। दोनों परिवार की रजामंदी से बांका में बने तारा मंदिर में दोनों की शादी हुई। इस मामले में लड़की के भाई ने जानकारी कि दोनों की शुक्रवार को शादी करा दी गई है और शनिवार को दोनों कोर्ट मैरिज करेंगे। लड़का दूर का रिश्तेदार लगता है। फिलहाल में दोनों की यह शादी काफी सुर्खियों में बनी हुई है।
What's Your Reaction?









