Hardoi News: मुस्लिम युवक ने भगवान राम की अभद्र टिप्पणी वाली रील पोस्ट की, कार्रवाई की मांग उठी
इसकी भनक जब हिन्दू धर्म (Religion) के लोगों को हुई तो उनमें आक्रोश फैल गया। एक यूजर ने अपने एक्स हैंडल पर उस एकाउंट व रील को मेंशन करते हुए उस युवक के विरुद्ध कार्रवाई किये...
By INA News Hardoi.
Social Media पर आजकल किसी धर्म (Religion) या वर्ग विशेष पर टिप्पणी करने का ट्रेंड चल रहा है। अधिकांश लोग किसी न किसी धर्म (Religion) पर अभद्र टिप्पणी कर या तो खुद को फेमस करने की जुगत में हैं या फिर अपनी नफरती भड़ास को निकालने का माध्यम Social Media को बना चुके हैं। संविधान में अपने विचारों और अभिव्यक्ति की आजादी का अर्थ आजकल लोग कुछ और ही निकाल बैठे हैं। उन्हें किसी भी धर्म (Religion) का मजाक बनाने में बिल्कुल भी शर्म नहीं आती और न ही डर लगता है। जब कोई दूसरे धर्म (Religion) पर अभद्र टिप्पणी करता है या कोई अश्लील कंटेंट बनाकर Social Media पर उसे परोसता है तो यह दंडनीय अपराध है क्योंकि इससे उस धर्म (Religion) से जुड़े लोग आहत होते हैं, उनकी भावनाएं आहत होती हैं, जिसकी इजाजत हमारा संविधान नहीं देता।
अभिव्यक्ति की आजादी की भी एक तय परिधि है। अगर कोई उससे बाहर जाकर कोई अनर्गल क्रियाकलाप करता हैं या अभद्रता करता है तो यह कानूनी तौर पर दंडनीय है। एक ऐसा ही मामला हरदोई जिले से सामने आया है। हरदोई जिले से जुड़ा एक वीडियो Social Media पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति Social Media पर हिन्दू धर्म (Religion) में पूजनीय भगवान राम, सीता और लक्ष्मण पर अभद्र टिप्पणी कर रहा है। इस वीडियो में उसकी भाषा शैली इतनी गंदी है कि उसे आपके सामने दिखाया जाना संभव नहीं है। Social Media के एक एकाउंट से मुस्लिम धर्म (Religion) के युवक ने हिन्दू धर्म (Religion) के भगवान पर अभद्र भाषा में रील बनाकर उसे पोस्ट किया।
सनातन धर्म की आस्था के साथ खिलवाड़
Jishan Khan s/o navi alam
ग्राम व पोस्ट मंसूरपुर थाना अरवल
ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर
अत्यंत निंदनीय कृत्य करवाते हुए वीडियो वायरल किया है ।
प्रशासन से करवद्ध निवेदन है कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने का कष्ट करे। pic.twitter.com/2yvG8hg6aU — Ankit Trivedi,Bh@nu (@pandit_kum6) February 21, 2025
इसकी भनक जब हिन्दू धर्म (Religion) के लोगों को हुई तो उनमें आक्रोश फैल गया। एक यूजर ने अपने एक्स हैंडल पर उस एकाउंट व रील को मेंशन करते हुए उस युवक के विरुद्ध कार्रवाई किये जाने की मांग की है। वहीं हरदोई पुलिस ने इस पोस्ट के प्रत्युत्तर में कहा है कि मामले की जांच थाना अरवल पुलिस को दे दी गयी है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि अब भगवान पर अभद्र टिप्पणी करने वाली यह रील मुस्लिम युवक के एकाउंट से हटा दी गयी है। विदित हो कि भारतीय दंड संहिता की धारा 295ए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने या किसी धर्म (Religion) या धार्मिक विश्वासों का अपमान करने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्यों से संबंधित है। यह धारा नागरिकों के किसी भी वर्ग के धर्म (Religion) या धार्मिक मान्यताओं का अपमान करना या अपमान करने का प्रयास करना दंडनीय अपराध बनाती है।
इसी युवक के अकाउंट से भगवान पर अभद्र टिप्पणी करने वाली रील पोस्ट की गयी थी
धारा 295 ए का पाठ पढ़ता है कि "जो कोई भी, भारत के नागरिकों के किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को अपमानित करने के जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण इरादे से, बोले गए या लिखे गए शब्दों से, या संकेतों से या दृश्य प्रतिनिधित्व या अन्यथा अपमान करता है या प्रयास करता है धर्म (Religion) या उस वर्ग की धार्मिक मान्यताओं का अपमान करने पर दंडित किया जाएगा। भारत एक धर्म (Religion)निरपेक्ष देश है, जिसमें विभिन्न धर्म (Religion)ों, आस्थाओं और भावनाओं की विविधता है।
सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने और विभिन्न धार्मिक समूहों के बीच संघर्ष को रोकने के लिए धारा 295ए जैसे कानून बनाए गए। विचार यह है कि विश्वासों की बहुलता का सम्मान किया जाए और जानबूझकर आक्रामक कृत्यों को रोका जाए जो तनाव भड़काते हैं या पूरे समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं। हालाँकि, कानून का उद्देश्य बोलने/अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के बीच संतुलन बनाना है।
What's Your Reaction?











