हरदोई: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी, 386 चालान किए
हेलमेटके लिए 175, सीट बेल्ट के लिए 5, नो पार्किंगके लिए 31, तीन सवारी के लिए 21, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 6, विधि नियमों का उल्लंघन के लिए 11, गलत नंबर प्लेटके लिए ...
By INA News Hardoi.
शुक्रवार को सडक सुरक्षा माह नवम्बर 2024 अभियान के अन्तर्गत वाहन चालकों व आमजनमानस को यातायात नियमों के संबंध में जागरुक किया गया। सडक सुरक्षा माह नवम्बर 2024 अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों (जैसे: दो पहिया वाहन बिना हेलमेट ना चलाना, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठाना, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करना, नशे की हालत में वाहन न चलाना आदि) के प्रति जागरुक करना है।
यातायात /जनपद पुलिस द्वारा यातायात माह के दृष्टिगत जगह- जगह अभियान चलाकर पम्पलेट वितरित कर वाहन चालकों को जागरूक कर प्रवर्तन की कार्यवाही भी की गयी।
यह भी पढ़ें: हरदोई: घास काटने गए महिला के साथ किया दुष्कृत्य, रिपोर्ट दर्ज
जनपद हरदोई में “सडक सुरक्षा माह नवम्बर 2024” अभियान के अंतर्गत विधि विरुद्ध चल रहे कुल 386 वाहनों के चालान कर कुल रु0 296500 ₹ का जुर्माना किया गया एवं 10 वाहनों को सीज किया गया।
इस क्रम में हेलमेटके लिए 175, सीट बेल्ट के लिए 5, नो पार्किंगके लिए 31, तीन सवारी के लिए 21, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 6, विधि नियमों का उल्लंघन के लिए 11, गलत नंबर प्लेटके लिए 5, बिना बीमा के वाहन चालको के विरुद्ध कार्यवाही के लिए 7 व अन्य मद में के लिए 34 चालान किये गए।
What's Your Reaction?











