हरदोई: घास काटने गए महिला के साथ किया दुष्कृत्य, रिपोर्ट दर्ज
गांव के व्यक्ति नन्हें ने उसके साथ दुष्कृत्य किया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने स्थल का निरीक्षण किया व फील्ड यूनिट ने साक्ष्य ...
By INA News Hardoi.
जिले के बिलग्राम थाना इलाके में घास काटने गयी एक महिला के साथ दुष्कृत्य करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज की है जबकि आरोपी की तलाश की जा रही है। इस घटना की जानकारी देते हुए एएसपी ने बताया कि बिलग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव में जब महिला घास काटने जा रही थी तो उसी गांव के व्यक्ति नन्हें ने उसके साथ दुष्कृत्य किया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने स्थल का निरीक्षण किया व फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए। इस मामले को लेकर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
What's Your Reaction?











