हरदोई: गाली-गलौज व मारपीट का आरोप, 3 महिलाएं हिरासत में
गांव जिगिनिया थाना टड़ियावां हरदोई व सोनी पत्नी संजय निवासी विकास नगर कोतवाली देहात हरदोई ने उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। इस मामले में कार्रवाई कर...
By INA News Hardoi.
थाना कोतवाली शहर पुलिस ने गाली-गलौज व मारपीट के एक मामले में 3 महिलाओं को हिरासत में लिया है। बीते गुरुवार नितिन पुत्र अमर सिंह निवासी गांव दुबघटिया थाना टड़ियावां हरदोई ने तहरीर देते हुए बताया था कि विनीता पुत्री विनोद निवासिनी रद्धेपुरवा हरदोई, स्नेहलता पत्नी रामविलास गांव जिगिनिया थाना टड़ियावां हरदोई व सोनी पत्नी संजय निवासी विकास नगर कोतवाली देहात हरदोई ने उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उक्त तीनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया।
What's Your Reaction?











