हरदोई: दहेज हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार
दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री की मारपीट कर हत्या कर दी गयी। इस घटना में जांच के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त अवधेश को पुलिस ने गिरफ्ता...
By INA News Hardoi.
थाना शाहाबाद पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बीते 2 सितम्बर सुमन पुत्री मसाल निवासिनी मोहल्ला सुलेमानी थाना शाहाबाद हरदोई ने शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि अवधेश पुत्र इंद्रजीत निवासी गांव फतेपुर गयन्द थाना शाहाबाद हरदोई सहित 4 अन्य नामजद लोगों द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री की मारपीट कर हत्या कर दी गयी। इस घटना में जांच के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त अवधेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि शेष अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।
What's Your Reaction?











