Hardoi News: अधिवक्ता संशोधन बिल का विरोध, वकीलों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट परिसर का गेट खोलकर तोड़ी गई बैरिकेडिंग

अधिवक्ता शिवसेवक गुप्त जय शिव ने कहा, उत्तर प्रदेश वह केंद्र सरकार ने अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम के लिए बात कही थी परंतु या अधिनियम नहीं ला सकी और अधिवक्ताओं को ...

By INA News Desk
Feb 25, 2025 - 22:02
76 Views
Hardoi News: अधिवक्ता संशोधन बिल का विरोध, वकीलों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट परिसर का गेट खोलकर तोड़ी गई बैरिकेडिंग

कलेक्ट्रेट परिसर में घुसकर वकीलों ने किया प्रदर्शन, पुलिस कर्मियों और अधिवक्ताओं में हुई धक्का मुक्की

By INA News Hardoi.

हरदोई: बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश एवं इंडिया के प्रदेश व देशव्यापी आवाहन पर हरदोई बार एसोसिएशन के सैकड़ो अधिवक्ताओं ने बार अध्यक्ष रामेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित अधिवक्ता अधिनियम 1961 के संशोधन विधेयक के विरोध में शहर के सिनेमा चौराहे पर अधिवक्ता श्रृंखला बनाकर पुरजोर आक्रोश के साथ केंद्रीय कानून मंत्री का पुतला होकर संशोधन विधेयक को वापस लेने और उत्तर प्रदेश से लेकर संपूर्ण भारत में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम काबिल सांसद पास करें और इसे तत्काल लागू करने की मांग अधिवक्ताओं ने पुरजोर की।

Also Read: Hardoi News: 28 फरवरी को किसान दिवस का आयोजन, 1 मार्च से प्रारम्भ होगी गेहूं खरीद

इस अवसर पर अध्यक्ष रामेंद्र सिंह तोमर ने कहा केंद्र सरकार अपनी तानाशाही के चलते अधिवक्ताओं की स्वतंत्रता को छेना चाहती है और अधिवक्ता अधिनियम 1961 में संशोधन कर अधिवक्ताओं पर अपना अंकुश व्यापक रूप से करना चाहती है। जिस किसी कीमत पर संपूर्ण अधिवक्ता समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता शिवसेवक गुप्त जय शिव ने कहा, उत्तर प्रदेश वह केंद्र सरकार ने अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम के लिए बात कही थी परंतु या अधिनियम नहीं ला सकी और अधिवक्ताओं को दबाने वाला काला कानून विधायक को संशोधन कर लाना चाहती है। केंद्र सरकार की कुत्सित विचार और कानून हम अधिवक्तागढ़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।इस अवसर पर वार के महामंत्री अनिल मिश्रा, सत्येंद्र मिश्रा, संयुक्त अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री संजीव अवस्थी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पी मिश्रा, जितेंद्र श्रीवास्तव, शुभम गुप्ता, महेश प्रकाश गुप्ता, उत्तम सिंह, अमित श्रीवास्तव, गिरीश मिश्रा, शिवमोहन शुक्ला, प्रतिमा मिश्रा, प्रीति द्विवेदी, बाबूलाल पांडे, संता शर्मा, कोषाध्यक्ष राम प्रताप यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष ऋषि गुप्ता, छविराम कुशवाहा, दिलीप राजपूत, पूर्व महामंत्री आदर्श पांडे, पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकी सिंह और पूर्व महामंत्री दिग्विजय सिंह, केडी यादव सहित सैकड़ो अधिवक्ताओं ने पुर्जों और विरोध कर पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow