Hardoi News: दहेज़ हत्या सहित कई अन्य मामलों में पुलिस कई अभियुक्तों को हिरासत में लिया, कार्रवाई जारी
एसपी ने कहा कि हरदोई पुलिस समस्त जनपदवासियों से अपील करती है कि ऐसा कोई कृत्य न करें जोकि विधि विरुद्ध हो अन्यथा सम्बन्धित के विरुद्ध कठोर दण्डात्म...
By INA News Hardoi.
बीते रविवार योगेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 वीरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम आंट गढी सौरा, थाना माल जनपद लखनऊ द्वारा थाना संडीला पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त अशोक सिंह पुत्र स्व0 महिपाल सिंह निवासी गंगाबक्श खेड़ा मजरा अटसलिया थाना संडीला जनपद हरदोई व 04 अन्य अभियुक्तों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री की हत्या कर दी गई। इस संबंध में थाना संडीला पर मु0अ0सं0 86 / 25 धारा 85 / 103 (1) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट बनाम नामजद उपरोक्त अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया। थाना संडीला पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में नामजद अभियुक्त अशोक सिंह पुत्र स्व0 महिपाल सिंह निवासी गंगाबक्श खेड़ा मजरा अटसलिया थाना संडीला जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
बीते 14 फरवरी एक महिला द्वारा थाना संडीला पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त इमरान पुत्र माशूक अली निवासी सोम थाना संडीला जनपद हरदोई द्वारा महिला से मित्रता 112 कर शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत कार्य किया गया। इस सम्बन्ध में थाना संडीला पर मु0अ0सं0 76/25 धारा 69/351 (3) बीएनएस पंजीकृत किया गया। थाना संडीला पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित अभियुक्त इमरान पुत्र माशूक अली निवासी सोम थाना संडीला जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
बीते वर्ष 2 नवम्बर सीमा देवी पत्नी जगतराम निवासी ग्राम नीभापुर थाना सांडी जनपद हरदोई द्वारा थाना सांडी पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्तगण घनश्याम पुत्र लक्ष्मीनारायण निवासी नीभापुर थाना सांडी जनपद हरदोई व एक अन्य नामजद अभियुक्त द्वारा उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की गयी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गयी, जिनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। इस सम्बन्ध में थाना सांडी पर मु0अ0सं0 451/24 धारा 115 (2)/352/351 (2) बीएनएस बनाम उपरोक्त अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान धारा 117(2)/105 बीएनएस की वृद्धि की गयी। थाना सांडी पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त घनश्याम पुत्र लक्ष्मीनारायण निवासी नीभापुर थाना सांडी जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर थाना कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत सडक पर कार सवार युवकों द्वारा स्टंटबाजी करने का वीडियो वायरल हुआ वीडियो में युवकों द्वारा कार पर बैठकर हुडदंगबाजी करते हुए कार चलायी जा रही थी। पुलिस अधीक्षक, जनपद हरदोई द्वारा वायरल वीडियों का संज्ञान लेते हुए तत्काल थाना कोतवाली शहर पुलिस को UP32 2331 स्टंट करने वाले युवकों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में थाना कोतवाली शहर पुलिस द्वारा उक्त घटना में संलिप्त व्यक्ति प्रदीप कुमार पुत्र स्व0 रामनाथ निवासी मोहल्ला सुभाष नगर थाना कोतवाली शहर जनपद हरदोई को घटना में प्रयुक्त कार सहित गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गयी। अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है। एसपी ने कहा कि हरदोई पुलिस समस्त जनपदवासियों से अपील करती है कि ऐसा कोई कृत्य न करें जोकि विधि विरुद्ध हो अन्यथा सम्बन्धित के विरुद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।
What's Your Reaction?









