Hardoi News: एसपी ने बच्चों को प्रोत्साहित किया, बेहतर पुलिसिंग के लिए पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया

लखनऊ में आयोजित 07 वीं ओपन राष्ट्रीय जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 में जयपुरिया स्कूल हरदोई के छात्रों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता में छात्र अथर्व शुक्ला को गोल्ड, हर्ष कुमार को...

Feb 25, 2025 - 22:44
 0  58
Hardoi News: एसपी ने बच्चों को प्रोत्साहित किया, बेहतर पुलिसिंग के लिए पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया

By INA News Hardoi.

मंगलवार को थाना कछौना क्षेत्रांतर्गत स्थित यूजे इंटरनेशनल स्कूल में अयोजित विज्ञान प्रदर्शनी जिसमे छात्र-छात्राओं द्वारा मॉडल्स बनाए गए। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित होकर छात्र/छात्राओं का उत्साह वर्धन किया गया एवम उज्जवल भविष्य की कामना की गई।लखनऊ में आयोजित 07 वीं ओपन राष्ट्रीय जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 में जयपुरिया स्कूल हरदोई के छात्रों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता में छात्र अथर्व शुक्ला को गोल्ड, हर्ष कुमार को गोल्ड, प्रत्यूष प्रताप सिंह को ब्रॉन्ज वरचित को ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त करने में सफलता प्राप्त हुई। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन द्वारा सभी को प्रदत्त प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की गई।जनपद हरदोई द्वारा आई०जी०आर०एस० के प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में माह जनवरी-2025 की रैंकिग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। माह जनवरी 2025 में जनपद के 24 थाने भी प्रथम स्थान पर रहे।अपर पुलिस महानिदेशक जोन लखनऊ द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह, निरीक्षक संजय पांडेय, आरक्षी मुजम्मिल, आरक्षी योगेंद्र प्रताप सिंह, आरक्षी करीमुद्दीन, म0आ0 दीपा व आरक्षी भूपेंद्र कुमार को प्रदत्त सराहनीय प्रशस्ति पत्र पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन द्वारा प्रदान कर उनके कार्यों की प्रशंसा की गई।मंगलवार को पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन द्वारा पुलिस कार्यालय पर जनसुनवाई के दौरान कुल 30 शिकायतों को सुना गया। पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा समस्त प्रार्थना पत्र (शिकायतों) पर प्रभावी कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow