Hardoi News: महाशिवरात्रि पर्व को लेकर एसपी ने मंदिरों व संवेदनशील स्थलों का भ्रमण किया

एसपी ने संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा जनपद में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को अक्षुण बनाए रखने के दृष्टिगत थाना बेहटा गोकुल क्षेत्रांतर्गत पैदल गस्त की गई। एसपी ने निर्देश दि...

Feb 25, 2025 - 22:53
 0  65
Hardoi News: महाशिवरात्रि पर्व को लेकर एसपी ने मंदिरों व संवेदनशील स्थलों का भ्रमण किया

By INA News Hardoi.

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन द्वारा महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाना बेहटा गोकुल क्षेत्रांतर्गत सकाहा मन्दिर, थाना बिलग्राम क्षेत्रांतर्गत बाबा मंशा नाथ मन्दिर व थाना मल्लावां क्षेत्रांतर्गतसुनासी नाथ मन्दिर सहित संवेदनशील स्थलों का गहनता से भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा जनपद में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को अक्षुण बनाए रखने के दृष्टिगत थाना बेहटा गोकुल क्षेत्रांतर्गत पैदल गस्त की गई।एसपी ने निर्देश दिए कि महाशिवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए ड्यूटी में किसी भी प्रकार से कोताही न बरती जाए, कोई भी अराजकता न फैलाने पाए, इसके लिए कड़ी निगरानी रखी जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow