Hardoi News: विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों के मॉडल्स देख SP गदगद हुए, कहा- बच्चों को आगे बढ़ने के लिए उत्साहित करें
SP नीरज कुमार जादौन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विद्यार्थियों द्वारा धार्मिक, आविष्कार, विज्ञान, जीव विज्ञान, अंतरिक्ष विज्ञान, सोलर पैनल, जल संचयन, पर्यावरण संरक्षण, रोबोटिक्स, नगर का ...
By INA News Hardoi.
यू०जे० इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों की प्रतिभा को देखकर SP नीरज कुमार जादौन गदगद हुए, उन्होंने बड़ी जिज्ञासा से प्रदर्शनी के विभिन्न मॉडल्स की जानकारी ली और बच्चों की मेहनत को सराहा। इससे पहले SP नीरज कुमार जादौन ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
हरदोई के कछौना स्थित यूजे इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को विशेष विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। 'ब्रह्मांड के चमत्कार-2025' नाम से आयोजित इस प्रदर्शनी में जिले के SP नीरज कुमार जादौन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विद्यार्थियों द्वारा धार्मिक, आविष्कार, विज्ञान, जीव विज्ञान, अंतरिक्ष विज्ञान, सोलर पैनल, जल संचयन, पर्यावरण संरक्षण, रोबोटिक्स, नगर का खूबसूरत मॉडल, ट्रैफिक व्यवस्था आदि विषयों पर विभिन्न प्रकार के मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न मॉडलों के माध्यम से बेहतर जीवन में विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रदर्शनी में छात्रों ने विज्ञान से संबंधित कई रोचक प्रयोग प्रस्तुत किए।
उन्होंने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल का प्रदर्शन भी किया। छात्रों ने SP जादौन को अपने-अपने प्रोजेक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी। SP ने छात्रों की प्रतिभा को सराहा। उन्होंने कहा कि इस उम्र में बच्चों का इतना ज्ञान उनके उज्जवल भविष्य की ओर इशारा करता है।
वे छात्र-छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभा, विचारों को जानकर काफी उत्साहित हुए। पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा बच्चों का प्रदर्शन काफी सराहनीय है। शिक्षण संस्थान बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा की पहचान कर उनके पसंद क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उत्साहवर्धन करें।
बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। बच्चे अपने मध्य तेज तर्रार व ईमानदार पुलिस अधीक्षक को पाकर काफी उत्साहित हुए। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पहुंचकर छात्र-छात्राओं के द्वारा तैयार मॉडल देखकर संवाद किया।
What's Your Reaction?