Hardoi News: DM की अध्यक्षता में हुई वृक्षारोपण समिति व व्यापार बन्धु की बैठक संपन्न
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि शहर में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए। गंगा किनारे स्थित ग्रामों में जैविक खेती को बढावा दिया जाए। प...
हरदोई: विवेकानन्द सभागार में DM मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति व जिला गंगा समिति की बैठक हुई। DM ने कहा कि वृक्षारोपण लक्ष्य के अनुरूप तैयारी प्रारंभ कर दी जाए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि शहर में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए। गंगा किनारे स्थित ग्रामों में जैविक खेती को बढावा दिया जाए। पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाये। इस अवसर पर अपर DM वि0रा0 प्रियंका सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी विनय सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, वन विभाग तथा सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
- DM की अध्यक्षता में हुई व्यापार बन्धु की बैठक
हरदोई: विवेकानन्द सभागार में DM मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में व्यापार बन्धु की बैठक हुई। व्यापारियों की समस्याओ पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि नगर की टूटी सड़कों की मरम्मत करायी जाये। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए गंभीर प्रयास किये जायें। व्यापारियों से लगातार संवाद कर उनकी समस्याओं का निस्तारण कराया जाए। इस अवसर पर अपर DM वि0रा0 प्रियंका सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी विनय सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका तथा सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?











