Hardoi News: बच्चे को मुर्गा बनाया और फिर उसके ऊपर बैठ गया शिक्षक, पढ़िए एक स्कूल में मासूम के साथ हुयी हैवानियत की सच्चाई

आरोप है कि टीचर हर्षित (Harshit) तिवारी ने छात्र राहुल से क्लास में पढ़ाते समय एक सवाल पूछा। राहुल जिसका जवाब नहीं दे पाया। इससे टीचर हर्षित (Harshit) तिवारी को गुस्सा आ गया। इस पर...

Feb 24, 2025 - 23:05
 0  95
Hardoi News: बच्चे को मुर्गा बनाया और फिर उसके ऊपर बैठ गया शिक्षक, पढ़िए एक स्कूल में मासूम के साथ हुयी हैवानियत की सच्चाई

By INA News Hardoi.

हरदोई जिले से शारीरिक दंड का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक निजी स्कूल के शिक्षक को 10 वर्षीय छात्र पर बेरहमी से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि एक सवाल का जवाब नहीं दे पाने पर उसको मुर्गा बना दिया। इसके बाद क्रोधित शिक्षक उसकी पीठ पर बैठ गया। इससे वह गिर पड़ा। इससे उसकी पैर की हड्डी टूट गई। इसके बाद झाला पुरवा गांव निवासी बालक के पिता कोतवाली पहुंचे। शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर कारवाई करने की मांग की है। बालक की मां का कहना है कि शिक्षक ने गाली गलौज भी किया। उनका कहना है कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस कारवाई करे। हरदोई के बिलग्राम कोतवाली इलाके के बिरौरी गांव का है। यहाँ के झाला पुरवा गांव के निवासी अच्छे कुमार का 10 वर्षीय बेटा राहुल श्री कल्याणी देवी बाल कल्याण केंद्र में कक्षा तीसरी में पढ़ता है।

आरोप है कि टीचर हर्षित (Harshit) तिवारी ने छात्र राहुल से क्लास में पढ़ाते समय एक सवाल पूछा। राहुल जिसका जवाब नहीं दे पाया। इससे टीचर हर्षित (Harshit) तिवारी को गुस्सा आ गया। इस पर टीचर हर्षित (Harshit) तिवारी ने छात्र को ऐसी सजा दी जो कोई सोच भी नहीं सकता। टीचर ने छात्र की बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान छात्र रोता और चिल्लाता रहा लेकिन टीचर को कोई फर्क नहीं पड़ा। उसे जातिसूचक गालियां भी दीं। इतना ही नहीं टीचर ने मासूम बच्चे को 'मुर्गा' बनवाया। 'मुर्गा' बनाने के बाद टीचर उसके ऊपर बैठ गया। ऐसे में छात्र के शरीर पर ज़्यादा भार पड़ा और असंतुलित होकर गिर गया।

Also Read: Hardoi News: जर्मनी के लिए हरदोई के युवाओं के पास रोजगार के अवसर, 28 तक कर सकते हैं आवेदन, पढ़िए पूरी डिटेल्स

जिससे उसके पैर फ्रैक्चर हो गया। बच्चा दर्द से चिल्लाता रहा पर टीचर क्लास में 10 साल के छात्र को रोता छोड़कर वहां से चला गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि बच्चे को मेडिकल परीक्षण के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। सीएचसी से उसे हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खंड शिक्षा अधिकारी से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उधर खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार का कहना है कि अभी शिकायती पत्र नहीं मिला है।

लिखित शिकायती पत्र मिलने पर जांच कर कारवाई होगी। इसके बाद छात्र के परिजन ने रविवार को टीचर के खिलाफ बिलग्राम कोतवाली में शिकायत की। मामले में बिलग्राम कोतवाली प्रभारी उमाकांत दीपक ने बताया कि टीचर के खिलाफ बच्चे की पिटाई का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। बच्चे को भी मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी टीचर को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल आरोपी टीचर के ख़िलाफ़ आगे की कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले बच्चा स्कूल के दूसरे बच्चों के साथ वह घर पहुंचा। उसने अपने परिजनों को पूरी आपबीती बताई।

Also Read: Hardoi News: हरदोई में एक ऐसे फैक्ट्री, जहां जिंदा लोगों को बना दिया जाता है मृत, डीएम साहब के दर पहुंच रहे मुर्दे

इसके तुरंत बाद बच्चे की मां उसे लेकर बिलग्राम कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) गई। लेकिन वहां के डॉक्टर्स ने बच्चे को ज़िला अस्पताल रेफ़र कर दिया। जहाँ पता चला उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया है। साथ ही उसको सुनाई भी काम दे रहा था। वहीँ इस घटना के बाद बच्चे की माँ स्कूल पहुंची तो टीचर ने तो पहले पिटाई से इनकार कर दिया। उसके बाद बच्चे की मां से कहा, 200 रुपये लो और जाकर उसका इलाज करा लेना। साथ ही समझौते का भी दबाव बनाया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow