Hardoi News: मृत अवस्था में मिला राष्ट्रीय पक्षी मोर, मोर को गंभीर चोट आने से मौत की आशंका
वहीं मौके पर पहुंचे डिप्टी रेंजर अमित कुमार सिंह को मोर मृत अवस्था में मिला, जिसे उन्होंने कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय कछौना लाया गया है। उन्होंने बताया, मोर को गंभीर चोट आने ...
By INA News Hardoi.
हरदोई: राष्ट्रीय पक्षी मोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी, सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने उसके शक को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय ले गए। प्राप्त जानकारी अनुसार बेनीगंज निवासी राजेश चौधरी ने वन क्षेत्राधिकारी विनय कुमार जादौन को जानकारी दी कि बेनीगंज के ममरेजपुर सड़क मार्ग किनारे नत्था लाल के बाग में एक मोर घायल अवस्था में बेल पेड़ के नीचे बेसुध पड़ा है।
Also Read: Hardoi News: स्कॉर्पियो की छत पर चढ़कर स्टंट करना पड़ा भारी, गाडी सीज कर 11000 का चालान किया
वहीं मौके पर पहुंचे डिप्टी रेंजर अमित कुमार सिंह को मोर मृत अवस्था में मिला, जिसे उन्होंने कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय कछौना लाया गया है। उन्होंने बताया, मोर को गंभीर चोट आने से उसकी मौत हुई है। मोर के शव का डाक्टरी परीक्षण कराया जाएगा। तत्पश्चात अंतिम संस्कार किया जाएगा। वही प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोर बेल के पेड़ पर बैठकर सो रहा था, जो अचानक नीचे जमीन पर आ गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।
What's Your Reaction?











