Hardoi News: स्कॉर्पियो की छत पर चढ़कर स्टंट करना पड़ा भारी, गाडी सीज कर 11000 का चालान किया
हरकत में आयी पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन में गाड़ी का चालान करने के साथ सीज कर दी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और वाहन को ज...
By INA News Hardoi.
संडीला कस्बे के मोहल्ला सुम्बाबाग में शनिवार रात एक बारात में आए युवक ने अपनी स्कॉर्पियो की छत पर चढ़कर स्टंट करते हुए डांस किया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते जांच की।
जिसमें उसकी पहचान में आरोपी अंकित ग्राम अकबरपुर थाना मल्लावां के रूप में हुई। आरोपी ने सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न कर यातायात नियमों का उल्लंघन किया। दरअसल, बारात के दौरान हरदोई-लखनऊ हाईवे के संडीला में कार की छत पर खड़े होकर डांस करने का एक युवक का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ।
जिसके बाद हरकत में आयी पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन में गाड़ी का चालान करने के साथ सीज कर दी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और वाहन को जब्त कर लिया। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहे वाहन और आरोपी की पहचान के बाद कार्रवाई की गई है। गाड़ी को सीज करके 11 हजार का चालान किया गया है।
आरोपी का शांतिभंग में चालान किया गया है। बता दें कि हरदोई पुलिस ने इससे पहले भी ऐसे ही कई मामलों में कार्रवाई की है, जिसमें हुडदंगी इस तरह की हरकतें करते नजर आये थे।
What's Your Reaction?











