Hardoi News: जर्मनी के लिए हरदोई के युवाओं के पास रोजगार के अवसर, 28 तक कर सकते हैं आवेदन, पढ़िए पूरी डिटेल्स
जर्मनी हेतु कुल 250 असिस्टेन्ट नर्स के पदों हेतु पुरुष/महिला अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार किये जा रहे हैं जिसके लिए योग्यता नर्सिंग डिप्लोमा/बीएससी, जीएनएम का डिप्लोमा के साथ एक ...
By INA News Hardoi.
हरदोई: जिला सेवायोजन अधिकारी रामवीर सिंह ने बताया है कि युवाओं/युवतियों को रोजगार/स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाना तथा हर हाथ को काम सरकार की प्राथमिकताओं में है सरकार के संकल्प पत्र में युवाओंं को रोजगार पर विशेष बल दिया गया है।
देश के साथ-साथ विदेशों में भी रोजगार के अवसर प्रदान करते हुये इच्छुक अभ्यर्थियों के इजराईल, जर्मनी एवं जापान मे नर्सिंग एव केयर गिवर पदों देतु आवेदन मांगे गये है। उन्होंने बताया कि इजराईल हेतु 5000 हजार नर्सिंग, केयर गिवर, असिस्टेन्ट नर्स के पद पर नर्सिंग डिप्लोमा एवं कार्य करने का एक वर्ष का अनुभव रखने वाले पुरुष/महिला अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार किये जा रहे हैं जिसमें 90 प्रतिशत सीटें महिलाओं हेतु आरक्षित है।
आवेदन की अन्तिम तिथि 28 फरवरी 2025 है। जर्मनी हेतु कुल 250 असिस्टेन्ट नर्स के पदों हेतु पुरुष/महिला अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार किये जा रहे हैं जिसके लिए योग्यता नर्सिंग डिप्लोमा/बीएससी, जीएनएम का डिप्लोमा के साथ एक वर्ष का अनुभव होना जरूरी हैं। आयु सीमा 24 से 40 वर्ष होनी चाहिए। इसी तरह जापान हेतु कुल 50 केयर गिवर के पदों हेतु पुरुष/महिला अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार किये जा रहे है। जिसके लिए योग्यता नर्सिंग डिप्लोमा तथा एक वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। आयु सीमा 20 से 27 वर्ष निर्धारित है।
इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण कर आवेदन कर सकते है। चयनित अभ्यर्थियों को विदेशों में आकर्षक वेतन पर कार्य करने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। अधिक जानकारी हेतु किसी भी दिवस मे जिला सेवायोजन कार्यालय, हरदोई से सर्म्पक कर सकते हैं अथवा पोर्टल से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
What's Your Reaction?











