Political News: चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुआ जानलेवा हमला, ट्वीट कर आजाद ने साधा निशाना। 

नगीना लोकसभा सीट से सांसद और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) के काफिले के ऊपर ओड़िसा के भुवनेश्वर में जानलेवा...

Mar 5, 2025 - 15:03
87 Views
Political News: चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुआ जानलेवा हमला, ट्वीट कर आजाद ने साधा निशाना। 

सांसद चंद्रशेखर आजाद की काफिले पर जानलेवा हमला होने के मामले में उनके द्वारा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को शेयर करते हुए कुछ तस्वीरों को साझा किया गया। जिसमें दिखाया गया कि उनके काफिले पर एबीवीपी के लोगों ने जानलेवा हमला किया।

  • आजाद ने की हमले की पुष्टि

उत्तर प्रदेश के नगीना लोकसभा सीट से सांसद और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के काफिले के ऊपर ओड़िसा के भुवनेश्वर में जानलेवा हमला हुआ। हमला करने का आरोप अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोगों पर लगा। हमला उस वक्त किया गया जब चंद्रशेखर आजाद भुवनेश्वर में सभा को संबोधित कर रहे थे।

  • जनसभा में जमकर की पत्थरबाजी

चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि उनकी जनसभा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के गुंडे घुस आये और उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पथराव किया, हिंसा फैलाई, हमारे कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की वही कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को तोड़ दिया। इन लोगों ने हमला सिर्फ हम पर नहीं लोकतंत्र पर किया है। संविधान पर किया है। ये लोग सामाजिक न्याय की आवाज को कुचलना का काम कर रहे।

  • आजाद ने X पोस्ट की शेयर

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में मेरे जनसभा कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के गुंडों ने संगठित तरीके से जानलेवा हमला किया। लगभग 250 के झुंड में आए इन असामाजिक तत्वों ने कार्यक्रम स्थल पर पथराव किया, हिंसा फैलाई, हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला किया और दर्जनों वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। यह हमला सिर्फ मुझ पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की आवाज को कुचलने का एक षड्यंत्र है।

Also Read- Political News: अबू आज़मी के बयान के बाद मचा घमासान, अब राजद के सांसद ने कही अपनी बात।

यह घटना साफ दर्शाती है कि संघ परिवार के संगठनों को सत्ता का खुला संरक्षण प्राप्त है। यह वही ताकतें हैं जो बहुजन आंदोलन, दलित-पिछड़े समाज और संवैधानिक अधिकारों के लिए उठने वाली हर आवाज को हिंसा और गुंडागर्दी से दबाने की कोशिश करती हैं। लेकिन हम साफ कर देना चाहते हैं - हम डरने वाले नहीं हैं, हम झुकने वाले नहीं हैं!

मैं @CMO_Odisha व @DGPOdisha से मांग करता हूँ कि इस हमले के सभी दोषियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई हो। हमारा संघर्ष संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का है, और यह किसी भी कीमत पर जारी रहेगा। जो सोचते हैं कि हम पर हमले कर हमारी आवाज दबा देंगे, वे यह जान लें—हमारे कदम रुके नहीं हैं, रुकेंगे नहीं!

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow