Viral News: ट्रेन में लड़के ने लेटने की बनाई ऐसी जुगाड़, देखने वाले रह गए दंग। 

दरअसल वायरल हो रहे वीडियो (viral video) में देखा गया है कि बंदा सोने के लिए अपना वहां पर जुगाड़ कर रहा है। वो सीटों के बीच में बचे स्पेस में सबसे ऊपर...

Mar 5, 2025 - 15:53
92 Views
Viral News: ट्रेन में लड़के ने लेटने की बनाई ऐसी जुगाड़, देखने वाले रह गए दंग। 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़का ट्रेन में सफर करता है और वह लेटने के लिए ऐसी जुगाड़ बनाता हैं जिसे देखने के बाद हर कोई दंग रह जाता है।

  • लड़के ने ट्रेन में लेटने की बना ली जुगाड़

भारतीय ट्रेन में सफर करने वाली यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी उस वक्त होती है जो वह जनरल का टिकट लेते हैं और उसमें जरूर से ज्यादा यात्री पहले से मौजूद पाए जाते हैं। ऐसे में कई यात्रियों को खड़े होने तक की जगह नहीं मिलती है। वहीं यात्रियों को कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। लेकिन ट्रेन में यात्रा करने वाले एक यात्री ने गजब की जुगाड़ ढूंढ निकाली। ट्रेन में सफर करने के दौरान लड़के ने ऐसी गजब की जुगाड़ निकाली जिसके बाद लोग लड़के की तरकीब को देखकर दंग रह गए। दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया है कि बंदा सोने के लिए अपना वहां पर जुगाड़ कर रहा है। वो सीटों के बीच में बचे स्पेस में सबसे ऊपर रस्सी को बांधता हुआ नजर आता है और कुछ ही देर में वो रस्सी को बांधकर अपने लिए टेम्पररी सीट बना लेता है। इसके बाद वो उस पर चादर डालकर आराम से सो जाता है। वीडियो कब और कहां का है इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल सका है लेकिन लड़के की इस तरकीब को लेकर लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे।

Also Read- Viral News: ड्राइविंग लाइसेंस का टेस्ट दे रही थी लड़की, तभी हुआ कुछ ऐसा, लोग हो रह हक्के-बक्के।

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को_ya5een.__ नाम से इंस्टाग्राम की आईडी पर अपलोड किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा गया है 'जनरल कंपार्टमेंट थिंग्स।' इस वीडियो का अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं तो 1 लाख़ 47 हजार से ज्यादा लोगों ने इस पर लाइक किए हैं। तो वहीं कई यूजर इस पर कमेंट करते हुए दिखाई दिए हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा भाई खुद की स्लीपर सीट लेकर चलता है। दूसरे यूजर ने लिखा बजट फ्रेंडली स्लीपर। तीसरे यूजर ने लिखा जनरल होगा, अपनी सीट खुद मेहनत करके बनानी पड़ती है। चौथे यूजर ने लिखा 50 का नायलॉन लेकर आया और 1000 वाला सीट बना लिया। इसी के साथ कई यूजर्स इमोजी लगाकर वीडियो पर कमेंट कर रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow