Political News: कांग्रेस प्रवक्ता ने की तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की तारीफ, नीतीश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात।
अगर किसी को जनता बनाती है तो जनता उसका अहंकार भी समाप्त करती है। नीतीश कुमार जी कह रहे हैं कि 20 साल पहले...
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के नेता तेजस्वी यादव की जमकर तारीफ की तो वही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ी बात कह दी। कहा बिहार में बड़ी संख्या में पलायन होता है, बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर निल बटा सन्नाटा है।
- नीतीश कुमार के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता ने दिया जवाब
बिहार में मंगलवार को बजट सत्र का दिन था। जहां प्रदेश की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा में खड़े होकर बता रहे थे कि प्रदेश में पहले कुछ भी नहीं था। जब 2005 में हम सत्ता में आए तब से अब तक हर तरफ विकास ही विकास नजर आ रहा है। उनके इस बयान पर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राजनीति की अहंकार की कोई भी जगह नहीं होती है। अगर किसी को जनता बनाती है तो जनता उसका अहंकार भी समाप्त करती है। नीतीश कुमार जी कह रहे हैं कि 20 साल पहले बिहार में क्या था तो मैं उनसे पूछना चाहती हूं अभी बिहार में 20 साल बाद किया है। अपने बिहार की जनता को 20 साल में क्या दिया है आपको यह बताना होगा। बिहार में बड़ी संख्या में पलायन हुआ है। बिहार में रहने वाले लोग अपने राज्यों को छोड़कर दूसरे राज्यों में पहुंचकर नौकरी की तलाश कर रहे हैं अपने बिहार की जनता को ये दिया है। बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर निल बटा सन्नाटा है।
Also Read- Political News: चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुआ जानलेवा हमला, ट्वीट कर आजाद ने साधा निशाना।
- तेजस्वी यादव सीएम के लिए लोकप्रिय
तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए कहा गया कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ज्यादा लोकप्रिय हैं। उनके अनुसार, हाल ही में एक सर्वे रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें यह बताया गया कि 41% लोग तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं, जबकि सिर्फ 18% लोग नीतीश कुमार को फिर से सत्ता में लाना चाहते हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लोकप्रियता में भारी गिरावट आई है। इस सर्वे के परिणामों में यह कहा जा रहा है कि तेजस्वी यादव की छवि और उनका नेतृत्व राज्य में लोगों के बीच काफी मजबूत हो रहा है, जबकि नीतीश कुमार की लोकप्रियता में गिरावट देखी जा रही है।
What's Your Reaction?











