Maharashtra News: अबू आजमी को लेकर उद्धव ठाकरे ने की मांग, तो CM फडणवीस बोले- 'शत प्रतिशत' भेजेंगे जेल। 

महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी (Abu Azmi) को लेकर एक कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि औरंगजेब की ...

Mar 6, 2025 - 13:16
78 Views
Maharashtra News: अबू आजमी को लेकर उद्धव ठाकरे ने की मांग, तो CM फडणवीस बोले- 'शत प्रतिशत' भेजेंगे जेल। 

समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी के द्वारा औरंगजेब को लेकर दिए गए बयान पर अब उन पर मुसीबत खड़ी होने वाली है। उनके द्वारा दिए गए बयान पर अब CM फडणवीस ने कार्रवाई की बात कही है।

  • शत प्रतिशत भेजा जाएगा जेल

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी को लेकर एक कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि औरंगजेब की प्रशंसा करने पर अबू आजमी को ‘‘शत प्रतिशत’’ जेल में डाला जाएगा। वही सत्ता पक्ष के सदस्यों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, और उन्होंने इसे मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज का अपमान बताया। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि जो भी छत्रपति शिवाजी और संभाजी का अपमान करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि वे छत्रपति शिवाजी के बारे में अन्य नेताओं द्वारा की गई आलोचनाओं पर चुप रहते हैं।

Also Read- Political News: अबू आज़मी के बयान के बाद मचा घमासान, अब राजद के सांसद ने कही अपनी बात।

  • अबू आजमी पर उठी थी कार्रवाई की मांग

महाराष्ट्र में चल रहे बजट सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने औरंगजेब को लेकर एक ऐसा बयान दिया कि उन पर कार्रवाई की मांग उठने लगी। फिर उनको विधानसभा से निलंबित कर दिया गया है। आजमी ने अपनी विवादास्पद टिप्पणी को वापस लेने के बावजूद खुद पर की गई कार्रवाई का विरोध किया है, उनका कहना है कि उन्हें सजा दी जा रही है, जबकि उन्होंने अपनी टिप्पणी पर माफी मांग ली थी।

वहीं शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि किसी को भी राष्ट्रीय नायकों, विशेष रूप से छत्रपति शिवाजी महाराज, के खिलाफ टिप्पणी करने की हिम्मत नहीं करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। ठाकरे ने मांग की कि अबू आजमी को विधानसभा से स्थायी रूप से निलंबित किया जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow