MP News: चार बेटियों के पिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बेटा ना होने से था परेशान।

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है जहां पर एक शख्स ने इसलिए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली कि उसके घर ...

Mar 9, 2025 - 15:37
85 Views
MP News: चार बेटियों के पिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बेटा ना होने से था परेशान।

मध्य प्रदेश में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि युवक की चार बेटियां थी और उसके घर में कोई भी पुत्र पैदा नहीं हुआ। इस बात से नाराज होकर युवक ने अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया।

  • बेटे की ख्वाहिश में पिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मध्य प्रदेश से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है जहां पर एक शख्स ने इसलिए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली कि उसके घर में बेटा पैदा नहीं हो रहा था। शख्स के घर में चार बेटियां थी इसी बात से वह लगातार परेशान रहा करता था। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां पूरे मामले को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया। बताते चलें कि मामला राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के खरना गांव का है। यहां पर रहने वाले रोडजी नाम के व्यक्ति ने पीपलबे आश्रम के समीप फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बात की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। वहींब मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Also Read- Crime News: दरोगा ने अपनी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौके पर तोड़ा दम।

  • शराब के नशे में घर से निकला फिर लगा ली फांसी

युवक के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में उसके भाई राहुल ने बताया कि रोडजी के बेटा नहीं होने के कारण वह आए दिन परेशान रहता था। उसकी चार बेटियां थी जिसमें बड़ी बेटी पांच साल की, दूसरी दो साल की, तीसरी बेटी ड़ेढ साल की है और फिर से छह महीने पहले बेटी ही पैदा हुई। वहीं रोडजी बेटे होने का इंतजार कर रहा था लेकिन जब एक के बाद एक चार बेटियां पैदा हुई उसके बाद वह शराब पीने लगा। फिर शुक्रवार को अधिक शराब पीने के बाद वह अपने घर से निकल गया। उसको ढूंढने की लगातार कोशिश की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला फिर बाद में पुलिस ने सूचना दी कि उनके भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow