Hardoi News: पुलिस ने मारपीट के आरोपी को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज। 

जांच में पाया गया कि चारों लोगों ने मामूली बात पर पीड़ित के साथ मारपीट एवं गाली गलौज किया है....

Mar 9, 2025 - 18:28
52 Views
Hardoi News: पुलिस ने मारपीट के आरोपी को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज। 

 रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

Hardoi News: धनियामऊ/अरवल। कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति द्वारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के साथ मारपीट एवं गाली गलौज की गई, जिसके आरोपी को आज थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती 25 फरवरी को श्यामा चरण पुत्र रामदेव निवासी ग्राम धनियामऊ थाना अरवल ने थाने पर पुलिस को तहरीर दी कि इसी गांव निवासी समर सिंह पुत्र राम भरोसे एवं तीन अन्य लोगों द्वारा पीड़ित के साथ गाली गलौज एवं मारपीट की गई।

Also Read- Hardoi News: शिखर की ओर बढ़ते कदम- अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही अभिनीत मौर्य नैरोबी के लिए हुए रवाना ।

पुलिस द्वारा पीड़ित के प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच में पाया गया कि चारों लोगों ने मामूली बात पर पीड़ित के साथ मारपीट एवं गाली गलौज किया है। इसी आधार पर उप निरीक्षक श्री प्रकाश एवं कांस्टेबल अवधेश कुमार द्वारा द्वारा आज समर सिंह पुत्र राम भरोसे को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष अरवल दृगपाल सिंह गौर ने बताया कि आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow