Hardoi News: भाजपा द्वारा महिलाओं के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की गई है: शंकर लाल लोधी

उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा महिलाओं के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की गई है, जिनका प्रभाव आज साफ दिख रहा है। राजनीति, खेल, विज्ञान, उद्योग, कला और अन्य क्षेत्रों में महिलाएं महत्वपू...

By INA News Desk
Mar 8, 2025 - 22:07
63 Views
Hardoi News: भाजपा द्वारा महिलाओं के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की गई है: शंकर लाल लोधी
Advertisement
Advertisement

Report: अम्बरीष कुमार सक्सेना

By INA News Hardoi.

हरदोई: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जे के पब्लिक स्कूल में महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उपलब्धियों से जिले का नाम रौशन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा महिलाओं को अपनी प्राथमिकता में रखा है।उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा महिलाओं के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की गई है, जिनका प्रभाव आज साफ दिख रहा है। राजनीति, खेल, विज्ञान, उद्योग, कला और अन्य क्षेत्रों में महिलाएं महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के हित में किए गए संविधान संशोधन, तीन तलाक पर प्रतिबंध और मातृशक्ति वंदन जैसे कानूनों की सराहना की।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने हरदोई की महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि जनपद की मातृशक्तियों ने हमेशा पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है। उन्होंने बताया कि हरदोई की जिला पंचायत अध्यक्ष एक महिला हैं, जिन्होंने अपनी कार्यशैली से महिलाओं में आत्मविश्वास और प्रेरणा की ऊर्जा प्रवाहित की। महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी एक सशक्त उदाहरण हैं, जिन्होंने महिलाओं को नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित किया गया।चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. अंजू गुप्ता, डॉ. ज्योति राठौर, डॉ. अंजलि गुप्ता, डॉ. मधुलिका शुक्ला, आईपीएस इशिता गुप्ता को सम्मानित किया गया। शिक्षा क्षेत्र से मधु अस्थाना, सुमन वर्मा, इंदू शुक्ला सहित कई अन्य महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।

सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाली महिलाओं में कीर्ति सिंह, सुहाना जैन, दीपा विश्वास, रेशमा गुप्ता, मंजू वर्मा, सुधा वाचस्पति, ऋचा गुप्ता, चित्रा बाजपेई, डॉ विभा सिंह, विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत निधि सिंह, अमिता मिश्रा, विजयलक्ष्मी सिंह, विनीता पांडे, कुमुदिनी तिवारी, शिप्रा सोनकर, मनी अस्मिता, पूनम तिवारी, महिमा श्रीवास्तव, मंजू सिंह को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र भेंट किए गए।कार्यक्रम के संयोजक और संचालक जिला महामंत्री सत्येंद्र राजपूत रहे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका गुप्ता, और कार्यक्रम सह संयोजिका अनुराधा मिश्रा ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रमुख रूप से महिला मोर्चा क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य लक्ष्मी राजपूत, जिला मंत्री जय देवी राजपूत, नीतू चंद्रा, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, प्रीतेश दीक्षित, संजय सिंह गुड्डू, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, ओम वर्मा, जिला मंत्री अविनाश पांडे, जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी, मीडिया प्रभारी परेश लोहिया, सत्यम शुक्ला, नगर अध्यक्ष मुदित बाजपेई, अविनाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement