Hardoi: हरदोई में 22 वर्षीय युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर दी जान, दो माह पूर्व तय हुई थी शादी
थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना घटित हो गई जिसमें शाम लगभग 5:30 बजे ग्राम पलियापुरवा मजरा उमरौली जैतपुर निवासी
अरवल। थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना घटित हो गई जिसमें शाम लगभग 5:30 बजे ग्राम पलियापुरवा मजरा उमरौली जैतपुर निवासी अरुण पुत्र स्वर्गीय सियाराम (22) द्वारा यूकेलिप्टस के पेड़ में शर्ट द्वारा फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया गया। गांव निवासी दयाराम जब जानवर चराने खेत की ओर गया तो उसने देखा कि सर्वेश पुत्र गुलाब के बाग में युवक द्वारा पेड़ में फांसी लगा ली गई है। घटना के संबंध में दयाराम द्वारा परिवार वालों सहित पुलिस को सूचना दी गई।
आपको बता दें कि दो भाई एवं तीन बहनों में अरुण दूसरे नंबर का था और उसकी दो माह पूर्व ही शादी तय हुई थी। इससे पूर्व भी इसके एक भाई की मौत बीमारी से हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही मां रामकली एवं भाई सोनू बदहवास घटनास्थल पर पहुंचे। उप निरीक्षक करुणेश पाठक द्वारा अपने साथी सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतारा। समाचार लिखे जाने तक कोई भी आरोप प्रत्यारोप ना होने के कारण शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है
What's Your Reaction?







