Hardoi: श्रीमऊ को मिली 90 लाख के 'किसान सेवा केंद्र' की सौगात, विधायक रानू के प्रयासों से जगी विकास की नई आस
क्षेत्र के ग्राम श्रीमऊ में ₹90 लाख की लागत से होगा निर्माण स्थानीय स्तर पर कृषि संबंधी सुविधाओं और सेवाओं का मिलेगा सीधा
अरवल। क्षेत्र के ग्राम श्रीमऊ में ₹90 लाख की लागत से होगा निर्माण स्थानीय स्तर पर कृषि संबंधी सुविधाओं और सेवाओं का मिलेगा सीधा लाभ क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह 'रानू' व मुख्यमंत्री का ग्रामीणों ने जताया आभार, अरवल क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए श्रीमऊ गांव में किसान सेवा केंद्र के निर्माण को शासन द्वारा औपचारिक मंजूरी दे दी गई है। क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह 'रानू' की सतत पैरवी और अथक प्रयासों के फलस्वरूप इस परियोजना के लिए ₹90 लाख का बजट स्वीकृत किया गया है।
किसान सेवा केंद्र का निर्माण पूरा होने से न केवल श्रीमऊ बल्कि आसपास के दर्जनों गांवों के किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी आधुनिक सुविधाएं और सरकारी योजनाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकेंगी। अब किसानों को बीज, खाद, कृषि परामर्श व अन्य तकनीकी सेवाओं के लिए दूर-दराज के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
- किसानों में खुशी की लहर
मंजूरी की खबर मिलते ही क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय किसानों ने इस दूरगामी सौगात के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह 'रानू' का सहर्ष धन्यवाद व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि यह केंद्र क्षेत्र के कृषि परिदृश्य को बेहतर बनाने और किसानों की आय वृद्धि में मील का पत्थर साबित होगा।
What's Your Reaction?







