Sandila: सण्डीला में गूंजा नारा-ए-तकबीर, अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार को सण्डीला नगर में जुलूस-ए-मोहम्मदी अकीदत और उत्साह के साथ निकाला गया। जुलूस में

Aug 26, 2026 - 19:24
27 Views
Sandila: सण्डीला में गूंजा नारा-ए-तकबीर, अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

रिपोर्टर : मुकेश सिंह सोमवंशी

सण्डीला। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार को सण्डीला नगर में जुलूस-ए-मोहम्मदी अकीदत और उत्साह के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते जुलूस में धार्मिक नारों की गूंज सुनाई देती रही। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत करते हुए शर्बत, पानी, मिठाई और खाने का इंतजाम किया।

जुलूस की शुरुआत छोटा चौराहा स्थित मदरसा गौसिया से हुई। इससे पहले मदरसे में कुरआनख्वानी और सलातो-सलाम का आयोजन किया गया। इसके बाद सैयद लईक साहब, डॉ. अहमद सईद, मौलाना महदी हसन और उमर मुस्तफा ने हरी झंडी दिखाकर जुलूस को रवाना किया। जुलूस इमलिया बाग, मंडई और मूसापुर होते हुए छोटा चौराहा पहुंचा। मार्ग में कई स्थानों पर लोगों ने फूलों की बारिश कर जुलूस का स्वागत किया। इसके बाद जुलूस बस स्टैंड से होते हुए किसान टोला स्थित मदरसा अमजदिया पहुंचा, जहां सलातो-सलाम के साथ जुलूस का समापन किया गया।

  • महावीर झंडा मेला कमेटी ने पेश की भाईचारे की मिसाल

जुलूस के दौरान नगर में आपसी सौहार्द और भाईचारे की तस्वीर भी देखने को मिली। श्री महावीर झंडा मेला कमेटी के अध्यक्ष शैलेश अग्निहोत्री ने जुलूस का स्वागत किया। कमेटी की ओर से जुलूस में शामिल लोगों को फूल मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।

  • सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन रहा मुस्तैद

जुलूस को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एसडीएम नारायणी भाटिया, सीओ संतोष कुमार सिंह, तहसीलदार अमित यादव, कोतवाल अनुराग सिंह, यातायात प्रभारी अनिल सैनी, अधिशासी अधिकारी अनुरुद्ध पटेल और कस्बा चौकी प्रभारी राघवेंद्र सिंह सहित पुलिस बल जुलूस के मार्ग पर तैनात रहा। अधिकारियों ने जुलूस के मार्ग का लगातार निरीक्षण करते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। शांतिपूर्ण माहौल में जुलूस के संपन्न होने पर पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली। अकीदत, मोहब्बत और आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए जुलूस-ए-मोहम्मदी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Also Read- Rajasthan School News: सीजेपी के अभियान का बड़ा असर, राजस्थान शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के सुधार के लिए जारी किया अहम आदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow