हरदोई: बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे 23 टीचर्स पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार, 15 दिन में जवाब न दिया तो सेवा समाप्त
बेसिक शिक्षा विभाग के अलग-अलग विकास खंडों के 23 प्राथमिक विद्यालयों में तैनात 23 अध्यापक और अध्यापिकाएं तीन साल से अधिक समय से गैरहाजिर हैं। बीएसए की ओर से दो बार सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है। बीएसए की विकासखंड भरावन ...
By INA News Hardoi.
बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह की ओर से 23 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सेवा समाप्ति का नाेटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से सूचना दी गई थी कि 23 शिक्षक काफी समय से बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं। जिस पर बीएसए की ओर से दो बार सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है। इन लोगों ने न तो छुट्टी ली और न ही नौकरी छोड़ने की कोई सूचना विभाग को दी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने गैर हाजिर शिक्षक शिक्षिकाओं के बारे में जानकारी जुटाई तो पूरी बात सामने आई। अब इन सभी को नोटिस जारी की गई है। बेसिक शिक्षा विभाग के अलग-अलग विकास खंडों के 23 प्राथमिक विद्यालयों में तैनात 23 अध्यापक और अध्यापिकाएं तीन साल से अधिक समय से गैरहाजिर हैं।
बीएसए की ओर से दो बार सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है। बीएसए की विकासखंड भरावन के प्राथमिक विद्यालय कटकी की निहारिका सिंह, टड़ियावां के प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर के ललित कांत, प्राथमिक विद्यालय साखिन के पुनीत बाबू, प्राथमिक विद्यालय महुआचाचर की पूनम, बावन के प्राथमिक विद्यालय लखवा की स्वाती ओमर, संडीला के जूनियर हाईस्कूल जवर के सुशील कुमार, भरावन के प्राथमिक विद्यालय भटपुर की शिप्रा श्रीवास्तव का नाम है।
Also Read: हरदोई: कर्ज में दबे सब्जी विक्रेता ने स्वयं के साथ लूट की झूठी साजिश रची, पुलिस ने राज खोला
बेंहदर के प्राथमिक विद्यालय झब्बू खेड़ा के गगनदीप सिंह, टोडरपुर के प्राथमिक विद्यालय पलियादेव के मनोज कुमार अग्रवाल, प्राथमिक विद्यालय सेमरावां सुनील कुमार, कछौना ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय कछौना की शिखा श्रीवास्तव, पिहानी के प्राथमिक विद्यालय अमिरता की प्रीति यादव, टड़ियावां के प्राथमिक विद्यालय डगरहा की स्वाती रचना गौतम को भी नोटिस जारी किया गया है। शाहाबाद के प्राथमिक विद्यालय कौहरियापुरवा के अरुण कुमार सिंह, बावन के प्राथमिक विद्यालय कोडरा की सुमनपाल, हरियावां के प्राथमिक विद्यालय गोपामऊ के सुक्ष्मा सिंह, कोथावां के प्राथमिक विद्यालय जैतापुर के प्रीतम सिंह को नोटिस जारी किया गया।
इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालय ढकियाकला के मो। जिलानी, प्राथमिक विद्यालय नेवादा गढ़ी के संतोष कुमार गैरहाजिर चल रहे हैं। अब उन्हें अंतिम नोटिस जारी कर 15 दिन का समय दिया गया है। 15 दिन में जवाब न देने पर उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी। इन्हें नोटिस जारी किया गया है। स्पष्टीकरण न देने पर सभी को बर्खास्त कर दिया जाएगा।
What's Your Reaction?











