Hardoi : सुरसा थाना क्षेत्र में 350 बैग अवैध डीएपी जब्त, दो लोगों पर मुकदमा दर्ज

By INA News Desk
Sep 22, 2025 - 00:26
65 Views
Hardoi : सुरसा थाना क्षेत्र में 350 बैग अवैध डीएपी जब्त, दो लोगों पर मुकदमा दर्ज
सुरसा थाना क्षेत्र में 350 बैग अवैध डीएपी जब्त, दो लोगों पर मुकदमा दर्ज

रविवार प्रातः 1:15 बजे थाना सुरसा के अंतर्गत सेमरा बघौली मार्ग पर जल्लामऊ तिराहे पर तीन ट्रालियों में अवैध डीएपी (डाइअमोनियम फॉस्फेट) लादकर कहीं ले जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी को सूचित किया गया। उनके निर्देश पर संबंधित स्थल पर छापेमारी की गई। तत्काल थाना सुरसा प्रभारी सुनील कुमार मिश्रा को सूचना दी गई। थाना प्रभारी ने उपनिरीक्षक रजत त्रिपाठी, उपनिरीक्षक रोहित कुमार और कांस्टेबल राहुल कुमार की टीम गठित कर जल्लामऊ तिराहे पर भेजा। जिला कृषि अधिकारी ने कृषि विभाग के वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए अमीनुद्दीन अंसारी, डॉक्टर श्रवण कुमार (सहायक विकास अधिकारी कृषि), पवन कुमार शुक्ला (वरिष्ठ सहायक कार्यालय जिला कृषि अधिकारी) और टीपी सिंह (वरिष्ठ सहायक) को थाने की टीम के साथ मौके पर भेजा।

कृषि विभाग की टीम थाना सुरसा पहुंची और थाना प्रभारी द्वारा गठित टीम के साथ संयुक्त रूप से जल्लामऊ तिराहे पर रात 2:30 बजे पहुंची। वहां एक ट्राली में लगभग 150 बैग (प्रत्येक 50 किलोग्राम) डीएपी लदी खड़ी मिली। दो अन्य ट्रालियां एक स्वराज ट्रैक्टर और एक जॉन डियर ट्रैक्टर से जुड़ी हुई थीं, जिनमें प्रत्येक में 100 बैग डाले जा रहे थे। मौके पर तीनों ट्रालियां, दो ट्रैक्टर और 350 बैग डीएपी को थाना सुरसा परिसर ले जाकर हेड मोहर्रिर को सौंपा गया और सीज कर दिया गया। गुणवत्ता परीक्षण के लिए तीन नमूने लिए गए। जांच में कृभको इंपोर्टेड डीएपी का अवैध परिवहन पाया गया।इसके आधार पर रोहित यादव और पवन यादव (पुत्रगण अमरनाथ यादव) के खिलाफ थाना सुरसा में उर्वरक मूवमेंट ऑर्डर 1973 की धारा 3, उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। डीएपी के स्रोत की जानकारी के लिए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। मामले में अन्य लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश में उर्वरकों के अवैध परिवहन और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए की गई है। जिला कृषि अधिकारी हरदोई ने बताया कि कृषि विभाग नियमित रूप से ऐसी निगरानी कर रहा है ताकि किसानों को गुणवत्ता वाले उर्वरक सस्ते दामों पर उपलब्ध हों।

Also Click : Gorakhpur : जन विश्वास बनाए रखना ही कारोबार की सबसे बड़ी पूंजी : सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow