Hardoi : दुकान बंद कर घर लौट रहे सर्राफा व्यापारी से मारपीट कर लाखों के जेवरात और मोबाइल लूटा, पुलिस ने जांच के लिए बनाई चार टीमें

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। पुलिस के उच्च अधिकारियों ने तत्काल घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के नेतृत्व में चार विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो बदमाशों की तलाश औ

Jun 18, 2026 - 16:47
 0  8
Hardoi : दुकान बंद कर घर लौट रहे सर्राफा व्यापारी से मारपीट कर लाखों के जेवरात और मोबाइल लूटा, पुलिस ने जांच के लिए बनाई चार टीमें
Hardoi : दुकान बंद कर घर लौट रहे सर्राफा व्यापारी से मारपीट कर लाखों के जेवरात और मोबाइल लूटा, पुलिस ने जांच के लिए बनाई चार टीमें

हरदोई जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सर्राफा व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों द्वारा मारपीट कर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल फोन लूटने का मामला सामने आया है। हसनापुर के रहने वाले मोहम्मद नसीम पुत्र नसीर की घुघेरा चौराहे पर सोने-चांदी की दुकान है। वह शाम के समय अपनी दुकान बंद करके वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में जमुनिया बाग और रसूलपुर के बीच दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने पीड़ित के साथ मारपीट और छीना-झपटी करते हुए उनसे गहनों से भरा थैला और मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार, छीने गए थैले में लगभग दो किलो चांदी और करीब सौ ग्राम सोने के आभूषण रखे हुए थे।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। पुलिस के उच्च अधिकारियों ने तत्काल घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के नेतृत्व में चार विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो बदमाशों की तलाश और मामले के खुलासे के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने पीड़ित व्यापारी से तहरीर लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हरदोई के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पूरी तरह खुलासा कर दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow