Hardoi : जिलाधिकारी ने स्थानीय निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा की, जनहित की सुविधाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता अभियान को आम जनता के सहयोग से और ज्यादा असरदार बनाया जाए तथा हर दिन सफाई, कूड़े का उठान और नालियों की साफ-सफाई को अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। आने वाले मानूसन को ध्यान में रखते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि जिन इलाकों

Jun 18, 2026 - 17:31
 0  4
Hardoi : जिलाधिकारी ने स्थानीय निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा की, जनहित की सुविधाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश
Hardoi : जिलाधिकारी ने स्थानीय निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा की, जनहित की सुविधाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश

हरदोई के विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्थानीय निकायों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले की सभी नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के माध्यम से चलाए जा रहे विकास कार्यों, साफ-सफाई की व्यवस्था, पीने के पानी की आपूर्ति, सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी, ठोस कचरा प्रबंधन तथा जनता की शिकायतों के निपटारे की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि आम नागरिकों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाएं तय समय के भीतर और पूरी गुणवत्ता के साथ उपलब्ध कराई जाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता अभियान को आम जनता के सहयोग से और ज्यादा असरदार बनाया जाए तथा हर दिन सफाई, कूड़े का उठान और नालियों की साफ-सफाई को अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। आने वाले मानूसन को ध्यान में रखते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि जिन इलाकों में पानी भर जाता है, उनकी पहले से पहचान कर जलभराव रोकने के पुख्ता इंतजाम कर लिए जाएं। बैठक के दौरान पीने के पानी की सप्लाई और स्ट्रीट लाइटों को ठीक से जाँचने के आदेश दिए गए। इसके साथ ही अवैध कब्जों को हटाने, सार्वजनिक जगहों की सफाई और चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की भी जाँच की गई।

जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को वंदन योजना की यूसी (उपयोगिता प्रमाण पत्र) तुरंत अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल सभी कार्यों को तय समय सीमा में पूरा किया जाए और आम जनता से मिलने वाली हर शिकायत का बिना किसी देरी के अच्छे से निपटारा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को याद दिलाया कि स्थानीय निकाय सीधे जनता से जुड़े होते हैं, इसलिए सभी अधिकारी जनहित को सबसे ऊपर रखकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं। इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर जिलाधिकारी राजस्व दीपाली भार्गव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, सभी संबंधित उप जिलाधिकारी और नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों सहित कई विभागों के जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow