Hardoi : हरदोई स्पोर्ट्स स्टेडियम को मिला बड़ा तोहफा, अब रात में भी हो सकेंगे मैच और एसी जिम की सुविधा शुरू
प्रशासन की ओर से जिम के उपयोग और रात में मैच आयोजित करने के लिए शुल्क भी तय कर दिया गया है। जिम के लिए एक महीने का शुल्क 750 रुपये, दो महीने के लिए 1200 रुपये और तीन महीने के लिए 1500 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, मैदान पर रा
जिला क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा ने बताया है कि जिला प्रशासन की तरफ से हरदोई जिले के खिलाड़ियों को एक बड़ा तोहफा मिला है। स्पोर्ट्स स्टेडियम हरदोई के खेल मैदान में आधुनिक फ्लड लाइट्स लगा दी गई हैं, जिससे अब रात के समय भी खिलाड़ी मैदान का पूरा उपयोग कर सकेंगे और मैचों का आयोजन हो सकेगा। इसके साथ ही स्टेडियम में बने आधुनिक जिम को भी पूरी तरह वातानुकूलित (एसी) कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था से खिलाड़ियों और जिम करने के शौकीन लोगों को भीषण गर्मी में भी कसरत करने में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
प्रशासन की ओर से जिम के उपयोग और रात में मैच आयोजित करने के लिए शुल्क भी तय कर दिया गया है। जिम के लिए एक महीने का शुल्क 750 रुपये, दो महीने के लिए 1200 रुपये और तीन महीने के लिए 1500 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, मैदान पर रात में मैच खेलने के लिए आयोजकों को खेल विभाग के खाते में कुल 5375 रुपये जमा कराने होंगे। इसके अलावा, रात्रि मैच के दौरान बिजली व्यवस्था के लिए इस्तेमाल होने वाले जनरेटर के डीजल का पूरा खर्च आयोजकों को खुद उठाना होगा। जिला प्रशासन की इस पहल से स्थानीय स्तर पर खेल सुविधाओं को काफी बढ़ावा मिलेगा।
What's Your Reaction?




