Hardoi : भागवत कथा ज्ञान का वह पावन मार्ग है जो जीवन को सही दिशा देता है- विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह

विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने भक्तिमय माहौल में बैठकर पूरी श्रद्धा के साथ भगवान की दिव्य कथा का श्रवण किया। इसके बाद उन्होंने व्यास पीठ पर विराजमान कथावाचक महाराज के पास जाकर उनका पूरे विधि-विधान से पूजन किया और पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अव

Jun 8, 2026 - 00:03
28 Views
Hardoi : भागवत कथा ज्ञान का वह पावन मार्ग है जो जीवन को सही दिशा देता है- विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह
Hardoi : भागवत कथा ज्ञान का वह पावन मार्ग है जो जीवन को सही दिशा देता है- विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह

हरदोई के हरपालपुर विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत नगरियाकट ग्राम पंचायत के मजरा भवानीपुर प्रतिपालपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू पहुंचे। इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्र पंचायत सदस्य श्याम हरि दीक्षित के संयोजन में किया गया है। कथा पंडाल में पहुंचने पर आयोजकों और स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया।

विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने भक्तिमय माहौल में बैठकर पूरी श्रद्धा के साथ भगवान की दिव्य कथा का श्रवण किया। इसके बाद उन्होंने व्यास पीठ पर विराजमान कथावाचक महाराज के पास जाकर उनका पूरे विधि-विधान से पूजन किया और पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि भागवत कथा ज्ञान और भक्ति का वह पावन मार्ग है, जो मनुष्य को सांसारिक मोह-माया से दूर कर सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान में आस-पास के गांवों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और कथा का आनंद उठाया। कार्यक्रम के दौरान पूरा माहौल भजनों और जयकारों से गूंजता रहा। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य श्याम हरि दीक्षित सहित गांव के अनेक गणमान्य नागरिक, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन की सराहना की।

Also Click : लस्सी पीने की चाहत बन गई काल, एक ही परिवार के चार लोगों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत से मलकापुर इलाके में पसरा मातम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow