Hardoi : दुख की घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़े हैं विधायक, शोक संतप्त परिवारों से मिलकर बंधाया ढांढस

विधायक सबसे पहले हरपालपुर ब्लॉक की दहेलिया ग्राम पंचायत के मजरा निकामतपुर गांव पहुंचे। यहां साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष बालक राम राजपूत के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। पिछले दिनों उनके परिवार के दो बच्चों की नदी में डूबने से और एक बच्चे की सड़क

Jun 8, 2026 - 00:05
 0  3
Hardoi : दुख की घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़े हैं विधायक, शोक संतप्त परिवारों से मिलकर बंधाया ढांढस
Hardoi : दुख की घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़े हैं विधायक, शोक संतप्त परिवारों से मिलकर बंधाया ढांढस

हरदोई के हरपालपुर विकास खंड क्षेत्र में हाल ही में हुई कई दुखद घटनाओं के बाद सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू पीड़ितों के घर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

विधायक सबसे पहले हरपालपुर ब्लॉक की दहेलिया ग्राम पंचायत के मजरा निकामतपुर गांव पहुंचे। यहां साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष बालक राम राजपूत के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था।

पिछले दिनों उनके परिवार के दो बच्चों की नदी में डूबने से और एक बच्चे की सड़क हादसे में असमय मृत्यु हो गई थी। विधायक ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और कहा कि बच्चों का इस तरह चले जाना पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

इसके बाद विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह मुर्वा शहाबुद्दीन पुर गांव के लिए रवाना हुए। वहां उन्होंने बाबू सिंह के घर पहुंचकर उनके पुत्र के असामयिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया।

उन्होंने शोक संतप्त परिवार के साथ बैठकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। इस दौरान विधायक के साथ कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी मौजूद रहे, जिन्होंने संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया।

Also Click : लस्सी पीने की चाहत बन गई काल, एक ही परिवार के चार लोगों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत से मलकापुर इलाके में पसरा मातम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow