Hardoi : विदेशों में नौकरी का बड़ा अवसर: इजरायल, जापान, जर्मनी और सऊदी अरब में भर्ती शुरू

इन पदों के लिए वेतनमान 29,773 रुपये से लेकर 99,188 रुपये तक तय किया गया है। भर्ती की प्रक्रिया सेवायोजन विभाग के पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी और इसके लिए पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। सभी पात्र और इच्छुक उम्मी

May 11, 2026 - 22:46
 0  4
Hardoi : विदेशों में नौकरी का बड़ा अवसर: इजरायल, जापान, जर्मनी और सऊदी अरब में भर्ती शुरू
Hardoi : विदेशों में नौकरी का बड़ा अवसर: इजरायल, जापान, जर्मनी और सऊदी अरब में भर्ती शुरू

जिला सेवायोजन अधिकारी रामवीर सिंह ने जानकारी दी है कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने इजरायल, जापान और जर्मनी के साथ अब सऊदी अरब में भी भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत मैकेनिकल टेक्नीशियन, फैब्रिकेशन फोरमैन, मैकेनिकल फिटर, स्ट्रक्चरल फैब्रिकेटर, फैब्रिकेशन सुपरवाइजर, मैकेनिकल हेल्पर, सीएस वेल्डर्स और पाइप फैब्रिकेटर जैसे कुल 91 पदों पर नियुक्तियाँ की जानी हैं।

इन पदों के लिए वेतनमान 29,773 रुपये से लेकर 99,188 रुपये तक तय किया गया है। भर्ती की प्रक्रिया सेवायोजन विभाग के पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी और इसके लिए पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। सभी पात्र और इच्छुक उम्मीदवार विभागीय पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर अपना पंजीकरण कराकर आवेदन कर सकते हैं। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए स्थानीय जिला सेवायोजन कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Also Click : Hardoi : ग्राम चौपाल में महिलाओं को सुरक्षा और पुरुषों को यातायात नियमों के प्रति किया सचेत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow