Hardoi : माटीकला टूल किट्स योजना: पगमिल मशीन के लिए 30 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन
इस योजना के तहत उन उद्यमियों का चयन किया जाएगा जिन्होंने मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के शुरुआती पांच सालों (2019-20 से 2025-26) में अपनी इकाइयाँ स्थापित की हैं और कम से कम 5 लाख रुपये तक का कर्ज लिया है। इच्छुक व्यक्ति
जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी सुष्मिता सिंह ने जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की टूल किट्स योजना के तहत मिट्टी गूँथने वाली मशीन (पगमिल) के लिए आवेदन मांगे गए हैं। लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड ने जिले के लिए 5 पगमिल मशीनों का लक्ष्य तय किया है।
इस योजना के तहत उन उद्यमियों का चयन किया जाएगा जिन्होंने मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के शुरुआती पांच सालों (2019-20 से 2025-26) में अपनी इकाइयाँ स्थापित की हैं और कम से कम 5 लाख रुपये तक का कर्ज लिया है। इच्छुक व्यक्ति माटीकला बोर्ड के पोर्टल पर 30 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद उसकी हार्डकॉपी सिनेमा चौराहा, लखनऊ रोड स्थित जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में जमा करना जरूरी है। योजना से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय में जाकर या हेल्पलाइन नंबर 7408410807 पर संपर्क किया जा सकता है।
Also Click : Hardoi : ग्राम चौपाल में महिलाओं को सुरक्षा और पुरुषों को यातायात नियमों के प्रति किया सचेत
What's Your Reaction?


