Hardoi : अवैध खनन और परिवहन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 234 वाहनों का चालान और 13 जब्त
चेकिंग के दौरान टीम ने कुल 418 वाहनों को रोककर उनकी जांच की। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 234 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 13 वाहनों को तुरंत जब्त करके अलग-अलग थानों की पुलिस कस्टडी में दे दिया गया। कार्र
हरदोई में अवैध खनन और परिवहन को रोकने के लिए जिला अधिकारी के निर्देश पर एक बड़ा चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान को खनन विभाग, परिवहन विभाग और विशेष रूप से बनाई गई टास्कफोर्स ने मिलकर चलाया।
चेकिंग के दौरान टीम ने कुल 418 वाहनों को रोककर उनकी जांच की। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 234 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 13 वाहनों को तुरंत जब्त करके अलग-अलग थानों की पुलिस कस्टडी में दे दिया गया। कार्रवाई के दौरान 07 वाहनों से मौके पर ही ऑनलाइन माध्यम से 2,71,300 रुपये का जुर्माना वसूला गया। बाकी बचे 227 चालान किए गए वाहनों से कानून के मुताबिक जुर्माना वसूल करने की प्रक्रिया चल रही है। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध खनन और परिवहन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
You May Also Read : Sambhal : सम्भल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; गांव में सनसनी
What's Your Reaction?




